Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने शहीद की मूर्ति का अनावरण और जैन मंदिर में लोकार्पण किया 

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने शहीद की मूर्ति का अनावरण और जैन मंदिर में लोकार्पण किया 

अलवर। केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने नीमराना के कुतीना गांव में शहीद कंवरपाल सिंह चौहान की 16वीं पुण्यतिथि पर उनकी मूर्ति का अनावरण किया। शहीद की मां और वीरांगना को सम्मानित करते हुए यादव ने उनकी वीरता और बलिदान को नमन किया। उन्होंने कहा कि शहीद की मूर्ति देखकर हमें देश सेवा और अनुशासन का संकल्प लेना चाहिए। यादव ने घोषणा की कि कुतीना गांव का डिजिटल पुस्तकालय अब शहीद कंवरपाल सिंह चौहान के नाम पर होगा।

इसके बाद यादव ने तिजारा के चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर में नवनिर्मित भोजनशाला और यात्री निवास का लोकार्पण किया। उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना कर देश की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। इस अवसर पर तिजारा विधायक बाबा बालकनाथ, पूर्व विधायक मामन सिंह यादव, और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

IND-NZ MATCH: भारत की जीत में चमके अंशुल कंबोज, किफायती गेंदबाजी के दम पर बने प्लेयर ऑफ द मैच