Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

सफाई के दावों की पोल खुली: पीएलवी रिपोर्ट पर सख्त निर्देश जारी

सफाई के दावों की पोल खुली: पीएलवी रिपोर्ट पर सख्त निर्देश जारी

अलवर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा शहर में सफाई व्यवस्था पर की गई जांच में कई खामियां उजागर हुईं। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पैरालीगल वॉलंटियर्स (पीएलवी) टीम ने गोपाल टॉकीज, ओसवाल स्कूल, गाय वाला मोहल्ला, करौली कुंड और अन्य स्थानों का निरीक्षण कर गंदगी और अव्यवस्थाओं की रिपोर्ट प्रस्तुत की।

पीएलवी की रिपोर्ट में गोपाल टॉकीज के पास मृत गाय, ओसवाल स्कूल के समीप नालों में गंदगी, और मीट मार्केट के कचरे की समस्या को प्रमुखता से रेखांकित किया गया। रिपोर्ट में बताया गया कि गंदगी से दुर्गंध और बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। मौके पर मौजूद सफाईकर्मियों ने सफाई प्रक्रिया में देरी की बात स्वीकार की।

रिपोर्ट पर संज्ञान लेते हुए सचिव मोहनलाल सोनी ने नगर निगम आयुक्त को गंदगी हटाने, नालों की सफाई, आवारा पशुओं को कांजी हाउस भेजने और डस्टबिन की व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। इसके बाद नगर निगम ने गोपाल टॉकीज पर मृत गाय को हटाया और ओसवाल स्कूल व मीट मार्केट के नालों की सफाई सुनिश्चित की।

सफाई के मुद्दे पर शहर में जागरूकता बढ़ाने और सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट मॉड्यूल को प्रभावी बनाने के भी निर्देश दिए गए।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

IND-NZ MATCH: भारत की जीत में चमके अंशुल कंबोज, किफायती गेंदबाजी के दम पर बने प्लेयर ऑफ द मैच