Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह: तीसरे दिन यातायात नियमों की समझाइश और प्रवर्तन कार्रवाई

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह: तीसरे दिन यातायात नियमों की समझाइश और प्रवर्तन कार्रवाई

अलवर। 'अलवर परवाह' थीम के तहत राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2025 के तीसरे दिन परिवहन और सड़क विभाग ने यातायात जागरूकता और प्रवर्तन कार्रवाई को अंजाम दिया। प्रादेशिक परिवहन अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि राजगढ़ प्राइवेट बस स्टैंड पर 70 से अधिक हल्के और भारी वाहन चालकों एवं परिचालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई।

पुलिस उपाधीक्षक नीमराणा सचिन शर्मा और परिवहन निरीक्षक शैलेन्द्र वर्मा ने 70 आम नागरिकों को सड़क सुरक्षा, प्राथमिक चिकित्सा और गुड सेमेरिटन नियमों के प्रति जागरूक किया और 100 पंपलेट वितरित किए। ट्रैफिक पुलिस और परिवहन उड़न दस्ते ने 50 वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाई। प्रवर्तन कार्रवाई में 17 सीटबेल्ट के बिना, 73 बिना हेलमेट, 2 मोबाइल पर बात करने, 20 तीन सवारी, 8 बिना वैध प्रदूषण प्रमाणपत्र, 81 गति सीमा से अधिक, 12 नो पार्किंग और 1 ओवरलोडिंग वाहन पर चालान जारी किए गए।

सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए जिला परिसहन अधिकारी सुरेश यादव, आरएसआरडीसी के परियोजना निदेशक मनोज श्रीवास्तव, सहायक अभियंता आर. के. अरोड़ा और परिवहन निरीक्षक ग्रीस अग्रवाल ने जिंदोली से बड़ौदामेव तक ब्लैक स्पॉट्स का निरीक्षण किया। अतिरिक्त प्रादेशिक परिवहन अधिकारी इंदु मीणा और रिडकोर परियोजना निदेशक पंकज मुदगल ने अलवर से चिकानी तक निरीक्षण कर सड़क सुधार के सुझाव दिए।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

हरियाणा के मेडिकल कालेजों में एडमिशन के नियम बदले, इन डाक्टरों पर 10 लाख का जुर्माना और 3 साल की लगेगी रोक