Jaipur Times
ई-पेपरYT
HI/EN
जयपुर टाइम्स
अलवर

बेटियों के जन्म दिवस पर 1150 जरूरतमंद व्यक्तियों को भोजन करवाया

संवाददाता: जयपुर टाइम्स डेस्क
बेटियों के जन्म दिवस पर 1150 जरूरतमंद व्यक्तियों को भोजन करवाया


बहरोड़। लायंस क्लब बहरोड़ किंग्स के द्वारा निरंतर चल रही सेवा गतिविधियों के अंतर्गत प्रांतीय आदेशानुसार प्रभूजनों को भोजन कार्यक्रम के तहत लायन साथी कवित गुप्ता की बेटियां सांची एवं वाणी के जन्म दिवस के शुभ अवसर पर कवित के प्रतिष्ठान पूजा आयरन स्टोर पर में प्रातः 11 बजे से 3 बजे तक 1150 जरूरतमंद व्यक्तियों को भोजन करवाया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के भामाशाह रहे सेठ मंगतू राम ने कहा कि लायंस क्लब बहरोड़ किंग्स के साथ काम करने में आनंद की अनुभूति हो रही है और कहा इस तरह का आयोजन भविष्य में लायंस क्लब बहरोड़ किंग्स के साथ हम मिलकर आगे भी निरंतर ऐसे कार्यक्रम करते रहेंगे। कार्यक्रम में अस्सिटेंट गवर्नर प्रमोद अग्रवाल, चार्टर अध्यक्ष राकेश रोहिल्ला, क्लब अध्यक्ष मुकेश यादव, एम जे एफ दिनेश अग्रवाल, सचिव प्रदीप यादव, राकेश अग्रवाल, प्यारेलाल सैनी, प्रवीण सैनी आलोक अग्रवाल, निर्मल कौशिक, जगदीप गुप्ता, राहुल यादव, राजेश सैनी, राकेश गोयल, मनीष खंडेलवाल, अमित गुप्ता, हनु अग्रवाल आदि अन्य उपस्थित रहे।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।