Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

अलवर इलैक्ट्रिक डीलर्स एसोसिऐशन के बने अध्यक्ष इन्द्रसैन जैन

अलवर इलैक्ट्रिक डीलर्स एसोसिऐशन के बने अध्यक्ष इन्द्रसैन जैन

अलवर। नववर्ष पर अलवर इलैक्ट्रिक डीलर्स एसोसिऐशन के सदस्यों एवं पदाधिकारियों द्वारा इन्द्रसैन जैन, राजस्थान सुप्रीम इलैक्ट्रिकल्स, काशीराम चौराहा अलवर को सर्वसम्मति से निर्विरोध एसोसिऐशन का अध्यक्ष चुना गया। जैन 2 वर्ष पूर्व राजकीय सेवा के प्रशासनिक अधिकारी के पद से सेवानिवृत हुये है तथा अब अपनी सेवाऐं संस्था को देगें। नव वर्ष की संध्या एवं इस अवसर पर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम होटल ओरनेट में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संस्था के परिवारजनों ने भी शिरकत की।
इस अवसर पर संस्था के पूर्व अध्यक्ष प्रमोद विजय, महेश गर्ग, कृष्ण कुमार अरोडा, अनिल जैन, रमेश जुनेजा, सिद्धांत विजय के साथ सतीश अरोडा, अमर खत्री, योगेश, राकेश, अजय मोदी, विमल जैन, विनोद जैन, रिन्कु, गुलशन, पंकज एवं अन्य भी परिवारजनों सहित उपस्थित रहे।
यह जानकारी अलवर इलैक्ट्रिक डीलर्स एसोसिऐशन पूर्व अध्यक्ष सिद्धान्त कुमार विजय ने दी।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

हरियाणा के मेडिकल कालेजों में एडमिशन के नियम बदले, इन डाक्टरों पर 10 लाख का जुर्माना और 3 साल की लगेगी रोक