Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने दिल्ली जाएंगी डॉ दीपिका अरोड़ा

राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने दिल्ली जाएंगी डॉ दीपिका अरोड़ा

अलवर। तीन से 8 जनवरी तक दिल्ली में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में कार्यरत वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक डॉ दीपिका अरोड़ा अखिल भारतीय सिविल सेवा बास्केटबॉल महिला खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेंगी गौरतलब है की डॉ दीपिका अरोड़ा स्वयं राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी रही है और एक राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रशिक्षक भी हैं महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय के प्रधानाचार्य राजकुमार सोनी ने बताया कि हमारे रामगढ़ क्षेत्र की यह एकमात्र महिला राष्ट्रीय कोच है जिनके निर्देशन में नवंबर 20 से 26 तक राजस्थान अंडर-19 बालिका वर्ग ने 13 वर्ष बाद रजत पदक प्राप्त किया प्रधानाचार्य का कहना है कि उनकी इस उपलब्धि से पूरा रामगढ़ क्षेत्र ही नहीं अलवर शिक्षा विभाग भी गौरवान्वित है।
अब खुद एक खिलाड़ी के रूप में राजस्थान सचिवालय बास्केटबॉल टीम सदस्य के रूप में भाग लेंगी। इसके लिए साहडोली क्षेत्र के सरपंच आंसू खां व विद्यालय परिवार के समस्त स्टाफ साथियों ने उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

हरियाणा के मेडिकल कालेजों में एडमिशन के नियम बदले, इन डाक्टरों पर 10 लाख का जुर्माना और 3 साल की लगेगी रोक