Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

संस्कृत भारती जयपुर प्रांत के सप्त दिवसीय प्रबोधन वर्ग का सफल समापन 

संस्कृत भारती जयपुर प्रांत के सप्त दिवसीय प्रबोधन वर्ग का सफल समापन 

अलवर में संस्कृत भारती जयपुर प्रांत द्वारा आयोजित सप्त दिवसीय प्रबोधन वर्ग का समापन आदर्श विद्या मंदिर, राजेंद्र नगर में हुआ। 25 दिसंबर से प्रारंभ इस वर्ग में संस्कृत संवाद, शास्त्र अध्ययन और संस्कार निर्माण की गतिविधियां संचालित की गईं।

मुख्य अतिथि श्रीकृष्ण गुप्ता ने संस्कृत के ऐतिहासिक और वर्तमान योगदान पर प्रकाश डाला, जबकि क्षेत्र संगठन मंत्री कमल कुमार ने संस्कृत को संस्कृति का मूल आधार बताते हुए इसके प्रचार-प्रसार की आवश्यकता पर बल दिया।

विभिन्न विशिष्ट अतिथियों और प्रतिभागियों ने इस शिविर में सक्रिय भागीदारी निभाई। शिविर का आयोजन प्रांत शिक्षण प्रमुख डॉ. घनश्याम हरदेनियां के निर्देशन में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

हरियाणा के मेडिकल कालेजों में एडमिशन के नियम बदले, इन डाक्टरों पर 10 लाख का जुर्माना और 3 साल की लगेगी रोक