अलवर
नव वर्ष पर अलवर जिला प्रशासन की पहल, 'अतुल्य अलवर पोर्टल' लॉन्च
संवाददाता: जयपुर टाइम्स डेस्क

अलवर जिला प्रशासन ने पारदर्शिता और सुशासन को बढ़ावा देने के लिए नव वर्ष पर ‘अतुल्य अलवर पोर्टल’ www.atulyaalwar.in लॉन्च किया। जिला कलेक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने इसका शुभारंभ करते हुए बताया कि यह पोर्टल नागरिकों को डिजिटली सशक्त बनाते हुए समस्याओं का त्वरित समाधान और सेवाओं की पारदर्शिता सुनिश्चित करेगा।
इस पोर्टल के माध्यम से नागरिक रियल-टाइम कचरा संग्रहण ट्रैकिंग, क्लीन अलवर मॉड्यूल से शिकायत दर्ज और ट्रैकिंग, तथा अलवर के प्रमुख पर्यटन स्थलों की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। आने वाले समय में यातायात सुरक्षा और ई-विद्या जैसी सुविधाएं भी पोर्टल पर उपलब्ध होंगी।
लॉन्चिंग कार्यक्रम में जिला प्रशासन और नगर निगम के अधिकारी उपस्थित रहे।
प्रतिक्रियाएं
0 कुल
टिप्पणियां
0 स्वीकृत
अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।
