अलवर। खैरथल-तिजारा के जिला कलक्टर किशोर कुमार ने मंगलवार को शहर में भूरासिद्ध हनुमान मंदिर स्थित दुर्गा माता के मंदिर में ढोक लगाई ओर जिलेवासियों के लिए मंगलकामना की।
खैरथल-तिजारा के जिला कलक्टर किशोर कुमार मंगलवार को अपनी बहनों के साथ अलवर पहुंचे जहां भूरासिद्ध हनुमान मंदिर स्थित मां दुर्गा मंदिर पहुंचे जहां पहले उन्होंने माता की विधि-विधान से पूजा अर्चना की। इस मौके पर उन्होंने अलवर सहित खैरथल-तिजारा जिले की जनता के लिए नववर्ष पर उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की। वहीं उन्होंने भूरासिद्ध हनुमान मंदिर में हनुमान जी के भी दर्शन किए तथा वहां की बेहतर धार्मिक शांतप्रिय व मनोरम स्थल को देख वे गदगद हो गए। इस अवसर पर मंदिर महंत व उद्योगपति तथा समाजसेवी अशोक सिंघानिया व उनके परिवार के सदस्यगण भी मौजूद रहे, जिन्होंने कलक्टर किशोर कुमार का स्वागत सम्मान भी किया।
अलवर
खैरथल-तिजारा के जिला कलक्टर ने भूरासिद्ध हनुमान मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना, जिलेवासियों के लिए की मंगलकामना


