Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

सरस घी व कलाकंद की डायरेक्ट सेल का प्रारंभ

सरस घी व कलाकंद की डायरेक्ट सेल का प्रारंभ

अलवर

सरस डेयरी ने नवाचार करते हुए आम उपभोक्ताओं को दुग्ध संघ से सीधे घी व कलाकंद रियायती दर पर खरीदने की सुविधा का शुभारंभ किया है। दुग्ध संघ के प्रबंध संचालक सुरेश कुमार सेन ने बताया कि आम उपभोक्ताओं को शादी समारोहो में सरस घी सहज उपलब्ध नहीं होने के कारण मजबूरी में अन्य ब्रांड का घी खरीदना पड़ रहा था जिसमें मिलावट और नकली होने की संभावना अधिक रहती थी। इसलिए आम उपभोक्ताओं की मांग पर घी व कलाकंद को सरस डेयरी परिसर से रियायती दर पर सीधे उपलब्ध कराने की सुविधा प्रारंभ की है। यह व्यवस्था राजकीय अवकाश को छोड़ कर प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से सांय 4 बजे तक डेयरी के एफजीएस विभाग में उपलब्ध रहेगी।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

हरियाणा के मेडिकल कालेजों में एडमिशन के नियम बदले, इन डाक्टरों पर 10 लाख का जुर्माना और 3 साल की लगेगी रोक