Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

मरुधरा किसान यूनियन ने ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों पर मुआवजे की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन 

मरुधरा किसान यूनियन ने ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों पर मुआवजे की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन 

अलवर। मरुधरा किसान यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश महासचिव जगन्नाथ गोयल के नेतृत्व में सोमवार को अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में हाल ही में हुई ओलावृष्टि से अलवर सहित विभिन्न जिलों में रबी की फसलों को हुए भारी नुकसान का मुआवजा देने की मांग की गई।

प्रदेश अध्यक्ष दीपक बालियान ने बताया कि अलवर के राजगढ़, मालाखेड़ा, तिजारा, खैरथल, बहरोड़ और कोटपुतली तहसील सहित अन्य क्षेत्रों में ओलावृष्टि से किसानों की फसल को 70% तक नुकसान हुआ है। उन्होंने मुख्यमंत्री से प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा देने की अपील की।

जगन्नाथ गोयल ने कहा कि किसानों की समस्याओं का समाधान सिर्फ जायजा लेने और आश्वासन देने से नहीं होगा। खरीफ की फसल पहले ही खराब हो चुकी थी, और अब रबी की फसल भी ओलावृष्टि के कारण बर्बाद हो गई है। उन्होंने सरकार से शीघ्र मुआवजा राशि जारी करने की मांग की।

ज्ञापन सौंपने वाले प्रतिनिधिमंडल में जितेंद्र यादव (मीडिया प्रभारी), कान सिंह (शहर अध्यक्ष), और अन्य पदाधिकारी शामिल रहे। यूनियन ने किसानों के संकट को लेकर जल्द ठोस कदम उठाने की अपील की।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

हरियाणा के मेडिकल कालेजों में एडमिशन के नियम बदले, इन डाक्टरों पर 10 लाख का जुर्माना और 3 साल की लगेगी रोक