Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

राजस्थान हैहयवंशी कलाल महासभा का मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान समारोह संपन्न 

राजस्थान हैहयवंशी कलाल महासभा का मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान समारोह संपन्न 

जयपुर। राजस्थान हैहयवंशी कलाल महासभा द्वारा मेधावी छात्र-छात्राओं का तीसरा सम्मान समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महासभा के अध्यक्ष कन्हैया लाल पारेता द्वारा ध्वजारोहण और भगवान सहस्रबाहु अर्जुन की पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इस अवसर पर संत हरिहरदास वृंदावन ने भगवान सहस्रबाहु अर्जुन के कृतित्व पर प्रकाश डाला और सम्मानित विद्यार्थियों को अपनी पुस्तक भेंट की।

महासभा ने 10वीं और 12वीं कक्षा में 90% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 50 छात्रों को नकद पुरस्कार, प्रमाण पत्र, साफा, दुपट्टा, गोल्ड मेडल, शील्ड और अन्य उपहार देकर सम्मानित किया। भामाशाह शिवचरण हाड़ा ने आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को मदद का आश्वासन दिया, जबकि महिला मंडल की अध्यक्ष माया सुवालका ने समाज की महिलाओं को संगठित करने की दिशा में किए गए प्रयासों की जानकारी दी।

कार्यक्रम में राज्यपाल के ओएसडी मुकेश कलाल और सीनियर आरएएस ने शिक्षा के साथ योग और ध्यान के महत्व पर बल दिया। समारोह में कई समाजसेवियों और भामाशाहों ने भाग लिया। अध्यक्ष कन्हैया लाल पारेता ने बताया कि महासभा के सहयोग से हर साल यह कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। मंच संचालन प्रकाश मेवाड़ा और उत्तम चंद चौधरी ने किया।

इस कार्यक्रम में जयपुर और आसपास के सैकड़ों स्वजातीय बंधु, गणमान्य अतिथि और छात्र शामिल हुए। समारोह ने समाज में शिक्षा और एकता को बढ़ावा देने का संदेश दिया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

हरियाणा के मेडिकल कालेजों में एडमिशन के नियम बदले, इन डाक्टरों पर 10 लाख का जुर्माना और 3 साल की लगेगी रोक