Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

अतिक्रमण निरोधक दस्ते द्वारा अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त करने की कार्रवाई की गई

अतिक्रमण निरोधक दस्ते द्वारा अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त करने की कार्रवाई की गई


अलवर। नगर विकास न्यास के अतिक्रमण निरोधक दस्ते द्वारा न्यास के क्षेत्राधिकार में बिना भू-संपरिवर्तन/स्वीकृति के करीब 21 बीघा भूमि पर की जा रही अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त करने की कार्रवाई की गई।
नगर विकास न्यास की सचिव सुश्री धीगदे स्नेहल नाना ने बताया कि टीम द्वारा साकेत नगर योजना के भाग चन्दमोली मोटर्स के पीछे ग्राम दिवाकरी में राहुल पांचाल द्वारा करीब 15 बीघा कृषि भूमि एवं ग्राम मूगस्का में संदीप चौधरी व बालूराम मीणा द्वारा करीब 6 बीघा कृषि भूमि पर की जा रही अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त करने की कार्रवाई की गई।
आमजन से अपील:
उन्होंने आमजन से अपील की है कि सभी लोग न्यास द्वारा विकसित की गई आवासीय/व्यावसायिक योजनाओं तथा न्यास द्वारा स्वीकृत की गई योजनाओं में ही भूखण्ड अथवा मकान खरीदे तथा शहर के सुनियोजित विकास में सहयोग करें। इस दौरान नगर विकास न्यास का अतिक्रमण निरोधक दस्ता व क्षेत्रीय कनिष्ठ अभियन्ता, सहायक अभियन्ता मय जाप्ता मौजूद रहा।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

हरियाणा के मेडिकल कालेजों में एडमिशन के नियम बदले, इन डाक्टरों पर 10 लाख का जुर्माना और 3 साल की लगेगी रोक