Jaipur Times
ई-पेपरYT
HI/EN
जयपुर टाइम्स
अलवर

पीएनबी अलवर मंडल: राजभाषा कार्यान्वयन बैठक में नवाचार और प्रगति पर चर्चा

संवाददाता: जयपुर टाइम्स डेस्क
पीएनबी अलवर मंडल: राजभाषा कार्यान्वयन बैठक में नवाचार और प्रगति पर चर्चा

अलवर। पंजाब नेशनल बैंक के मंडल कार्यालय में राजभाषा कार्यान्वयन समिति की दिसंबर 24 तिमाही बैठक मंडल प्रमुख गिरिवर कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में हिंदी में अधिकतम कार्य करने की प्रतिबद्धता पर जोर दिया गया, जिसके परिणामस्वरूप बैंक को गृह मंत्रालय से कीर्ति पुरस्कार प्राप्त हुआ।
मंडल प्रमुख ने हिंदी के महत्व और सहज अभिव्यक्ति पर प्रकाश डाला। बैठक में मंडल की प्रथम आंतरिक ई-पत्रिका 'पीएनबी मत्स्य नगरी' का विमोचन किया गया। इस दौरान लेखकों और संपादक मंडल की सराहना की गई।
राजभाषा की उपलब्धियों और आगामी लक्ष्यों की जानकारी साझा करते हुए, वार्षिक कार्यक्रम के तहत सभी लक्ष्यों को प्राप्त करने की पुष्टि की गई। बैठक का समापन भविष्य में बेहतर मानदंड स्थापित करने के संकल्प के साथ हुआ।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।