अलवर। अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रथम मुकेश कायथवाल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय प्रबंधन कमेटी की बैठक आयोजित की गई।
एडीएम प्रथम ने सभी बैंकर्स को निर्देशित किया गया कि जिले में अधिक से अधिक किसानों को योजनाओं से लाभान्वित किया जाए। उन्होंने निर्देश दिये कि फसल बीमा के तहत किसानों का नामांकन बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाए। कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक पी सी मीणा ने फसल बीमा के तहत नामांकन बढ़ाने के लिए सभी जिला स्तरीय बैंकर्स को अवगत कराया। जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड प्रदीप चौधरी ने बैंकर्स से कहा कि सभी किसानों की फसल का आवश्यक रूप से बीमा किया जाए।
बैठक में उप रजिस्ट्रार सहकारिता, केंद्रीय सहकारी बैंक अलवर, उपनिदेशक उद्यान, बीमा कंपनी के प्रतिनिधि सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
अलवर
जिला स्तरीय प्रबंधन कमेटी की बैठक आयोजित


