Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

झुंझुनूं में छाया पहला कोहरा, ठंड ने दी दस्तक

झुंझुनूं में छाया पहला कोहरा, ठंड ने दी दस्तक

जयपुर टाइम्स, झुंझुनूं।
झुंझुनूं में रविवार सुबह सीजन का पहला घना कोहरा छाया, जिससे सर्दी का एहसास शुरू हो गया। आधा नवंबर बीतने के बाद ठंड ने अपनी दस्तक दी। सुबह के समय कोहरे के कारण वाहन चालकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा, विशेष रूप से ग्रामीण इलाकों में कोहरा अधिक घना था।

शनिवार को दिनभर हल्की ठंडी हवाओं का दौर रहा, जबकि रविवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले तीन दिनों में तापमान में 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। कोहरे के चलते सुबह के समय सूर्य भी नहीं निकला, और शहर के पार्कों व स्टेडियम में लोगों की आवाजाही कम रही।

किसानों के लिए लाभकारी कोहरा
इस कोहरे ने किसानों के चेहरे पर खुशी ला दी है। हल्की ओस के साथ गिरती बूंदें गेहूं, सरसों और सब्जियों की फसलों के लिए वरदान साबित हो सकती हैं। कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि यह मौसम फसलों के लिए बेहद अनुकूल है।

आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने की संभावना जताई गई है, जिससे सर्दियों का असर और गहराने की उम्मीद है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

सीएम नायब सैनी ने दी हरियाणा कोल्ड चेन नीति की मंजूरी, किसानों की उपज अब बेहतर दाम तक पहुंचेगी