Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

सीएम नायब सैनी ने दी हरियाणा कोल्ड चेन नीति की मंजूरी, किसानों की उपज अब बेहतर दाम तक पहुंचेगी

सीएम नायब सैनी ने दी हरियाणा कोल्ड चेन नीति की मंजूरी, किसानों की उपज अब बेहतर दाम तक पहुंचेगी

Haryana Cold Chain Policy : हरियाणा सरकार ने किसानों को उत्पादक ही नहीं, ब्लकि बिजनेसमैन बनने के लिए मेगा प्लान तैयार किया है। सरकार की नई नीति के तहत किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए जल्दबाजी नहीं करनी पड़ेगी, बल्कि अच्छा भाव आने का इंतजार कर सकेगा।

ऐसे में फसल खराब नहीं हो इसके लिए हरियाणा में अब गांव स्तर पर पैक हाउस बनाए जाएंगे। यह पैक हाउस किसानों की उपज को एकत्र करने, साफ करने, छंटाई, ग्रेडिंग और पैकिंग के बाद बाजार भेजने के केंद्र के रूप में कार्य करेंगे। इनके साथ परिवहन और आगे के बाजार संपर्क को जोड़ने पर विशेष जोर रहेगा। "हरियाणा कोल्ड चेन नीति" को मुख्यमंत्री नायब सैनी ने स्वीकृति दे दी है।

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा नई नीति का उद्देश्य केवल कोल्ड स्टोरेज बनाना नहीं, बल्कि किसानों की उपज को बेहतर गुणवत्ता के साथ अधिक लाभकारी बाजारों तक पहुंचाना है। कटाई के बाद होने वाले नुकसान को कम करने, किसानों की आय बढ़ाने, निजी निवेश को प्रोत्साहित करने और ऊर्जा दक्ष एवं पर्यावरण-अनुकूल तकनीकों को अपनाने पर ध्यान दिया जाएगा।

स्थानीय उत्पादन और बाजार की मांग के आधार पर जिला स्तर पर आवश्यक सुविधाओं की पहचान की जाएगी। आधुनिक पैक हाउस, संग्रहण केंद्र, प्री-कूलिंग इकाइयों, कोल्ड स्टोरेज और शीत परिवहन सुविधाओं के समन्वित विकास को बढ़ावा दिया जाएगा। किसानों को उपज तुरंत बेचने की मजबूरी से राहत देने और अपनी पसंद के बाजार तक पहुंच बनाने के अधिक अवसर उपलब्ध कराना इस नीति का प्रमुख लक्ष्य है।

पुराने कोल्ड स्टोरेज का आधुनिकीकरण होगा

मःौजूदा कोल्ड स्टोरेज के आधुनिकीकरण, पुरानी शीतलन प्रणालियों में सुधार, सौर एवं अन्य नवीकरणीय ऊर्जा के उपयोग और पर्यावरण-अनुकूल तकनीकों को प्रोत्साहित किया जाएगा। ऊर्जा आडिट, डिजिटल तापमान निगरानी और परिवहन की ट्रैकिंग जैसी व्यवस्थाओं पर भी जोर रहेगा।

तीन चरणों में लागू होगी नीति

नई कोल्ड चेन नीति में वर्ष 2026-2032, 2033-2040 और 2041-2047 के तीन चरण निर्धारित हैं। पहले चरण में प्रदर्शन मानक, ऊर्जा आडिट, प्रशिक्षण, डिजिटल संपर्क, मौजूदा सुविधाओं के आधुनिकीकरण और प्राथमिकता वाले उत्पादन क्लस्टरों पर ध्यान रहेगा। अगले चरणों में कोल्ड चेन व्यवस्था का विस्तार, नवीकरणीय ऊर्जा का उपयोग तथा बेहतर मूल्य वाले और निर्यात बाजारों से जुड़ाव बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

रेल यात्रियों की सुरक्षा के लिए रेलवे का नया नियम, हर ट्रेन में अनिवार्य हुए दो बड़े टेस्ट