Jaipur Times
ई-पेपर
हिंदी/EN
Login
जयपुर टाइम्स
झुंझुनू

आज शुरू होगी होम वोटिंग,  बुजुर्ग और दिव्यांग करेंगे घर से मतदान

द्वारा Jaipur Times


जयपुर टाइम्स
झुंझुनूं। झुंझुनू विधानसभा उपचुनाव के लिए होम वोटिंग की प्रक्रिया 4 नवंबर से शुरू होगी। रिटर्निंग अधिकारी हवाई सिंह यादव ने बताया कि उपचुनाव में घर से मतदान की प्रक्रिया सोमवार से शुरू होगी व 8 नवंबर तक चलेगी। पहले दिन 135 मतदाता घर से मतदान करेंगे। होम वोटिंग के लिए 14 मतदान दलों की ओर से घर-घर जाकर पात्र मतदाताओं से मतदान करवाया जाएगा। गौरतलब है कि झुंझुनू विधानसभा के 585 पात्र मतदाताओं ने घर से मतदान करने का विकल्प चुना जिनमें 429 बुजुर्ग और 156 दिव्यांग मतदाता शामिल है।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।