Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

रेल यात्रियों की सुरक्षा के लिए रेलवे का नया नियम, हर ट्रेन में अनिवार्य हुए दो बड़े टेस्ट

रेल यात्रियों की सुरक्षा के लिए रेलवे का नया नियम, हर ट्रेन में अनिवार्य हुए दो बड़े टेस्ट

Train Brake Test : ट्रेन के ब्रेक लगाने के बावजूद रफ्तार कम न हो और वह पटरी से उतर जाए तो यह केवल तकनीकी खामी नहीं, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा है। असम में ब्रेक लगाने के बावजूद ट्रेन के नहीं रुकने और पटरी से उत्तरने से जुड़े वायरल वीडियो ने रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था को कठघरे में खड़ा कर दिया है।

घटना के बाद रेलवे बोर्ड ने ट्रेनों के ब्रेकिंग सिस्टम की जांच को लेकर सख्ती बढ़ा दी है। सभी जोनल रेलवे को विशेष सेफ्टी ड्राइव चलाकर ब्रेक की कार्यक्षमता परखने के निर्देश दिए गए हैं। अब ट्रेन रवाना होने के तुरंत बाद लोको पायलट और सहायक लोको पायलट को ब्रेक फील टेस्ट करना होगा, जबकि पहले ब्लाक सेक्शन में ब्रेक पावर टेस्ट अनिवार्य रहेगा।

जांच के दौरान किसी भी तरह की खामी या लापरवाही सामने आने पर इसकी रिपोर्ट रेलवे बोर्ड को भेजनी होगी। निर्धारित व्यवस्था के अनुसार, ब्रेक फील टेस्ट उस स्टेशन से ट्रेन चलने के तुरंत बाद करना होगा, जहां लोको पायलट और सहायक लोको पायलट ने ट्रेन का चार्ज संभाला है। वहीं ब्रेक पावर टेस्ट पहले ब्लाक सेक्शन में या पहली उपलब्ध उपयुक्त जगह पर करना अनिवार्य होगा।

ब्रेक फील टेस्ट के दौरान ट्रेन की गति करीब 15 किलोमीटर प्रति घंटा होने पर लोको पायलट ए-9 के माध्यम से ब्रेक पाइप (बीपी) प्रेशर में 0.5 किलोग्राम प्रति वर्ग सेंटीमीटर की गिरावट करेगा। इसके बाद ब्रेक रिलीज किए जाएंगे। इस दौरान ब्रेक लगने का अहसास होना चाहिए और ट्रेन की गति घटकर करीब 10 किलोमीटर प्रति घंटा रह जानी चाहिए।

ब्रेक पावर टेस्ट के लिए कोचिंग ट्रेन की गति 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा और मालगाड़ी की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा निर्धारित की गई है। इस दौरान कोचिंग ट्रेन और लोडेड मालगाड़ी में बीपी प्रेशर एक किलोग्राम प्रति वर्ग सेंटीमीटर तक कम किया जाएगा, जबकि खाली मालगाड़ी में 0.5 किलोग्राम प्रति वर्ग सेंटीमीटर की गिरावट की जाएगी।

ए 9 के माध्यम से ब्रेक लगाने और निधर्धारित विराम के बाद ब्रेक रिलीज किए जाएंगे। बीपी प्रेशर दोबारा पांच किलोग्राम प्रति वर्ग सेंटीमीटर पहुंचने तक कोचिंग ट्रेन की गति 30 से 35 किलोमीटर प्रति घंटा और मालगाड़ी की गति 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटा तक आ जानी चाहिए। इस पूरी प्रक्रिया में लोको पायलट को ब्रेक की प्रभावशीलता और पूरी ट्रेन की ब्रेकिंग क्षमता पर नजर रखनी होगी।

एएलपी भी रखेगा नजर

ब्रेक की जांच केवल लोको पायलट की जिम्मेदारी नहीं होगी। सहायक लोको पायलट को भी यह सुनिश्चित करना होगा कि दोनों परीक्षण निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार किए जा रहे हैं। जरूरत पड़ने पर वह लोको पायलट को टेस्ट करने की याद भी दिलाएगा और ब्रेक लगने के प्रभाव पर लगातार नजर रखेगा। एएलपी को अपनी डायरी में टेस्ट की जगह, बीपी प्रेशर में आई गिरावट, ए-9 के इस्तेमाल का विवरण और दोनों परीक्षणों के दौरान ट्रेन की शुरुआती व अंतिम गति दर्ज करनी होगी। परीक्षण के समय सिग्नल की स्थिति पर भी नजर रखना अनिवार्य होगा।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

सीएम नायब सैनी ने दी हरियाणा कोल्ड चेन नीति की मंजूरी, किसानों की उपज अब बेहतर दाम तक पहुंचेगी