Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

न्यास की भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाया

अलवर। नगर विकास न्यास की सचिव सुश्री धीगदे स्नेहल नाना ने बताया कि नगर विकास न्यास के अतिक्रमण निरोधक दस्ते द्वारा अम्बेडकर नगर के एम.एन ब्लॉक में अस्पताल हेतु आरक्षित करीब 7 बीघा न्यास की भूमि पर काश्त करने की नियत से तार फेसिंग कर एवं अम्बेडकर नगर-वैशाली नगर के मुख्य नाले से अवैध रूप से पानी का दोहन कर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। इस दौरान यूआईटी के अतिक्रमण निरोधक अधिकारी, क्षेत्रीय सहायक अभियन्ता, कनिष्ठ अभियन्ता मय जाप्ता मौजूद रहा।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

हरियाणा की 1800 बेटियों को सरकार की नई सौगात, 24.50 करोड़ से बनेगा महिला कालेज का नया कैंपस