Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

राजस्थान के 13 जिलों में एक मिनट भी बिजली का नहीं लगेगा कट, त्योहारी सीजन में डिस्काम का मेगा प्लान

There will be no power cut for even a minute in 13 districts of Rajasthan
There will be no power cut for even a minute in 13 districts of Rajasthan

Rajasthan Power Cut Plan : त्योहारी सीजन में राजस्थान की जनता को पूरी बिजली मिले, इसके लिए डिस्काम की तरफ से मेगा प्लान तैयार किया है। डिस्काम के मेगा प्लान के तहत राजस्थान के 13 जिलों में एक मिनट भी बिजली का कट नहीं लेगा। डिस्काम की तरफ से त्योहारी सीजन से पहले सभी प्रकार की मेटेंनेस को पूरा करने के आदेश दिए है।

जोधपुर डिस्काम विद्युत तंत्र को चाक-चौबंद करने के लिए एक मेगा एक्शन प्लान तैयार किया है। डिस्काम के तीन जोन के 13 जिलों में 31 अक्टूबर से पहले हर हाल में मेंटेनेंस और लोड बैलेंसिंग का काम पूरे कराएगा। अगर इसके बाद कोई दिक्कत आती है तो इसके लिए 13 जिलों के इंजीनियरों की ड्यूटी को सख्त कर दिया है और बिजली कर्मचारियों की टीम 24 घंटे तैनात रहेगी, ताकि कहीं भी फ्लाट आते ही उसको तुरंत ठीक किया जाए।

कंट्रोल रूम रहेगा 24 घंटे एक्टिव

जोधपुर डिस्काम की तरफ से तैयार मेगा प्लान में कंट्रोल रूम की व्यवस्था को दुरुस्त किया है। जहां कंट्रोल रूम में कर्मचारियों की तैनाती 24 घंटे रहेगी। उपभोक्ताओं की किसी भी समस्या का तुरंत समाधान करने के लिए कंट्रोल रूम चौबीस घंटे सक्रिय रहेगा। डिस्कॉम के अन्य आधिकारिक हेल्पलाइन नंबरों और शिकायतों को तुरंत संबंधित और उनके निस्तारण की मॉनिटरिंग माध्यमों से मिलने वाली अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा की जाएगी।

बिजली शटडाउन से पहले देनी होगी सूचना

डिस्काम की तरफ से प्लान बनाया है कि अगर कोई बड़ा दिक्कत आती है तो उसको ठीक करने के लिए तुरंत ही काम किया जाएगा। इसके लिए शटडाउन करने से पहले उपभोक्ताओं को इसकी सूचना देना अनिवार्य कर दिया है। संभागीय मुख्य अभियंता खुद इन सभी व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

इन 13 जिलों में चलेगा मेंटेनेंस महाभियान

डिस्काम की तरफ से राजस्थान के 13 जिलों मेंटेनेंस के लिए महाभियान चलाया जाएगा। इसके लिए टीमों का गठन कर दिया गया है। यह अभियान जोधपुर, बीकानेर और बाड़मेर जोन के अंतर्गत आने वाले सभी 13 जिलों में चलाया जाएगा।

इस अभियान के तहत ट्रांसफार्मरों की लोड बैलेंसिंग से लेकर लाइनों के सुधार तक का काम तेजी से जारी है। इस दौरान अगर ट्रांसफार्मर में खराबी आती है तो उसको तुरंत ही बदला जाएगा, इसके लिए पर्याप्त रिजर्व स्टॉक सुनिश्चित कर दिया गया है, ताकि बिजली आपूर्ति बहाल होने में देरी न हो।

सीनियर अधिकारी खुद रखेंगे नजर

त्योहारी सीजन में डिस्काम के सीनियर अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जहां पर यह सीनियर अधिकारी बिजली के लोड की निगरानी रखेंगे। एमडी स्तर से मुख्य अभियंता और अधीक्षण अभियंता रैंक के अधिकारियों को रोजाना बिजली के लोड की निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है, ताकि मांग और आपूर्ति में संतुलन बना रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

हरियाणा की 1800 बेटियों को सरकार की नई सौगात, 24.50 करोड़ से बनेगा महिला कालेज का नया कैंपस