Haryana Roadways bus : हरियाणा रोडवेज ने त्योहारी सीजन में यात्रियों को माता वैष्णो देवी के भक्तों को स्पेशल बस की सुविधा दी है। यह बस प्रतिदिन का शेड्यूल जारी किया गया है। हरियाणा रोडवेज विभाग ने कुरुक्षेत्र से माता के दरबार तक बस का संचालन किया है। हालांकि इस बस की शुरुआत कुरुक्षेत्र के पुंडरी बस स्टैंड से होगी।
बाद में कुरुक्षेत्र बस स्टैंड से रवाना होकर पीपली होते हुए कटरा बस स्टैंड तक जाएगी। हरियाणा रोडवेज विभाग की तरफ से इस बस सेवा का टाइमटेबल व रुट को जारी कर दिया है। जहां पर प्रतिदिन कुरुक्षेत्र बस स्टैंड से यह बस रवाना होगी और वापसी में कटरा बस स्टैंड से इसी बस के माध्यम से यात्री वापस आ सकेंगे। वापसी में भी यह बस पुंडरी बस स्टैंड पर पहुंचेगी।
कुरुक्षेत्र से कटरा जाने वाली बस का रुट
हरियाणा रोडवेज विभाग ने कुरुक्षेत्र के पुंडरी बस स्टैंड से रवाना होकर कुरुक्षेत्र बस स्टैंड पहुंचेगी। कटरा जाने वाली बस का रुट निर्धारित कर दिया है। यह बस कुरुक्षेत्र बस स्टैंड से रवाना होकर वाया पीपली, शाहाबाद, अंबाला कैंट, राजपुरा, सरहिंद, गोबिंदगढ़, खन्ना, दोराहा, साहनेवाल, लुधियाना, फिल्लौर, गोराया, फगवाड़ा, जालंधर, भोगपुर, टांडा, दसूहा, मुकेरियां, मिरथल, पठानकोट, कठुआ, सांबा होते हुए कटरा बस स्टैंड पर पहुंचेगी।
इस बस सेवा का जहां हरियाणा के माता भक्तों को फायदा मिलेगा, वहीं पंजाब के विभिन्न बस स्टैंड से होते हुए यह बस कटरा पहुंचेगी। इसके बाद कटरा से वाया पंजाब होते हुए हरियाणा के विभिन्न बस स्टैंड से होते हुए कुरुक्षेत्र पहुंचेगी। हरियाणा रोडवेज विभाग के अनुसार इस बस सेवा का सफर नानस्टाप होने वाला है। इससे यात्रियों को बार-बार बस बदलने से राहत मिलेगी और उनका सफर भी जल्दी पूरा होगा।
पुंडरी से कटरा जाने वाली बस का टाइमटेबल
पुण्डरी से सुबह 05:50 बजे
कुरुक्षेत्र से सुबह 06:30 बजे
अंबाला कैंट से सुबह 07:55 बजे
जालंधर से सुबह 11:37 बजे
पठानकोट से दोपहर 02:00 बजे
कटरा से पुंडरी आने वाली बस का टाइमटेबल
कटरा से कुरुक्षेत्र रात 01:00 बजे
जम्मू से कुरुक्षेत्र रात 02:10 बजे
पठानकोट से सुबह 04:38 बजे
जालंधर से सुबह 06:50 बजे
कुरुक्षेत्र से पुण्डरी 01:00 बजे


