Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

हरियाणा की 1800 बेटियों को सरकार की नई सौगात, 24.50 करोड़ से बनेगा महिला कालेज का नया कैंपस

कालेज का यह भवन चार मंजिला होगा और 1800 से अधिक छात्राओं को जल्द नया भवन मिल सकता है। कालेज के चार मंजिला भवन की ड्राइंग को मुख्यालय से मंजूरी मिल गई है। अब निर्माण के लिए 24.50 करोड़ रुपए के बजट का इंतजार है। बजट जारी होते ही भवन निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

हरियाणा की 1800 बेटियों को सरकार की नई सौगात
हरियाणा की 1800 बेटियों को सरकार की नई सौगात

Gohana News : हरियाणा सरकार द्वारा ग्रामीण व शहरों में लड़कियों के कालेज बनाने पर फोकस किया जा रहा है। सरकार ने सोनीपत जिले के गोहाना में राजकीय महिला कालेज का नया भवन बनाने की मंजूरी दी है।

कालेज का यह भवन चार मंजिला होगा और 1800 से अधिक छात्राओं को जल्द नया भवन मिल सकता है। कालेज के चार मंजिला भवन की ड्राइंग को मुख्यालय से मंजूरी मिल गई है। अब निर्माण के लिए 24.50 करोड़ रुपए के बजट का इंतजार है। बजट जारी होते ही भवन निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

दो भवनों में लगती कक्षाएं

गोहाना के राजकीय महिला कालेज के भवन को वर्ष 2019 में पीडब्ल्यूडी ने कंडम घोषित कर दिया था। इसके बाद दो अलग-अलग भवनों में छात्राओं की कक्षाएं लगाई जा रही है। इस भवन में 40 कक्षा-कक्षों के अलावा स्टाफ रूम, कामन रूम और लैब भी हैं। छात्राओं की संख्या अधिक होने के बावजूद फिलहाल कॉलेज में केवल 24 कमरों में कक्षाएं लग रही हैं। ऐसे में नए भवन की जरूरत लंबे समय से महसूस की जा रही थी।

कालेज में कई आधुनिक लैब बनेंगी

गोहाना के नए राजकीय महिला कालेज की ड्राइंग के हिसाब से छात्रों को बेहतर सुविधाएं दी जाएगी। नए चार मंजिला भवन में 30 कक्षा-कक्ष बनाए जाएंगे। इसके अलावा कंप्यूटर, ज्योग्राफी, केमिस्ट्री, फिजिक्स, बॉटनी, जीव विज्ञान और साइकोलॉजी की लैब होंगी। विभागाध्यक्षों और प्रशासनिक ब्लॉक के लिए अलग कमरे बनाए जाएंगे।

शिक्षकों के कॉमन रूम के साथ एक्टिविटी और प्लेसमेंट रूम की भी व्यवस्था होगी। भवन में एनएसएस, एनसीसी, महिला सेल और सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए अलग कमरे बनाए जाएंगे। इसके अलावा खेल, जिम, स्टोर, आईक्यूएसी, एनएएसी और प्राचार्य कार्यालय के लिए भी जगह निर्धारित की गई है। बजट जारी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।

राजकीय महिला कॉलेज गोहाना की प्राचार्य डॉ. मीनाक्षी सांगवान ने कहा कि महिला कॉलेज के नए भवन की ड्राइंग को मंजूरी मिल चुकी है। अब बजट की मंजूरी मिलते ही नए भवन की आगामी प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी। इससे पहले पुराने भवन को तुड़वाया जाएगा। इसके बाद निर्धारित समय में नया भवन तैयार कराया जाएगा, ताकि छात्राओं को उसकी सुविधा मिल सके।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

हरियाणा के इस शहर को मिली जाम मुक्त प्रोजेक्ट की मंजूरी, 13.40 करोड़ से बनेंगे दो नए चौराहें