Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

बीकानेर, जोधपुर, पाली मारवाड़, आबूरोड के यात्रियों को बड़ा तोहफा, अब बिना ट्रेन बदले पहुंचेंगे माता वैष्णोदेवी

माता वैष्णो देवी के कटरा रेलवे स्टेशन पर बैठने के बाद यात्रियों को सीधे राजस्थान के अपने स्टेशन पर रुकना पड़ेगा। राजस्थान के बीकानेर, जोधपुर, पाली मारवाड़, आबू रोड और आसपास के यात्रियों को अब जम्मूतवी में ट्रेन बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

बीकानेर, जोधपुर, पाली मारवाड़, आबूरोड  के यात्रियों को बड़ा तोहफा
बीकानेर, जोधपुर, पाली मारवाड़, आबूरोड के यात्रियों को बड़ा तोहफा

Rajasthan Railway News : राजस्थान में माता वैष्णो देवी के भक्तों को रेलवे विभाग ने बड़ी राहत दी है। अब राजस्थान के यात्रियों को बार-बार ट्रेन बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी, बल्कि एक बार ट्रेन में बैठते ही सीधे कटरा उतरना पड़ेगा।

इसी तरह माता वैष्णो देवी के कटरा रेलवे स्टेशन पर बैठने के बाद यात्रियों को सीधे राजस्थान के अपने स्टेशन पर रुकना पड़ेगा। राजस्थान के बीकानेर, जोधपुर, पाली मारवाड़, आबू रोड और आसपास के यात्रियों को अब जम्मूतवी में ट्रेन बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

रेलवे विभाग ने इस ट्रेन का किया विस्तार

रेलवे ने राजस्थान व दूसरे राज्यों के माता भक्तों की परेशानी को देखते हुए ट्रेन का विस्तार किया है। रेलवे ने साबरमती-जम्मूतवी एक्सप्रेस का विस्तार माता वैष्णोदेवी कटरा तक कर दिया है। इससे श्रद्धालु सीधे कटरा तक रेल यात्रा कर सकेंगे।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, गाड़ी संख्या 19223 साबरमती चीजी-माता वैष्णोदेवी कटरा 18 अक्टूबर से साबरमती बीजी से रवाना होगी। यह ट्रेन जम्मूतवी के बजाय माता वैष्णोदेवी कटरा तक संचालित होगी। इसी तरह, गाड़ी संख्या 19224 माता वैष्णोदेवी कटरा-साबरमती बीजी 20 अक्टूबर से जम्मूतवी के बजाय कटरा से रवाना होगी।

नए स्टेशनों पर ट्रेन के ठहराव को बढ़ाया

रेलवे विभाग ने जहां यात्रियों को सीधे कटरा तक ट्रेन की सुविधा दी है, वहीं राजस्थान में इस ट्रेन के ठहराव को भी बढ़ाया है। अब तीन अतिरिक्त स्टेशनों पर इस ट्रेन का ठहराव होगा, ताकि यात्रियों को इन स्टेशनों से इस ट्रेन में सवार हो सके।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार नए स्टेशनों पर ठहराव की सुविधा भी दी गई है। इनमें साम्बा, वाड़ी ब्राह्मण और शहीद कप्तान तुषार महाजन स्टेशन शामिल है। इन ठहरावों से संबंधित क्षेत्रों के यात्रियों को भी रेल यात्रा में सुविधा मिलेगी।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

हरियाणा की 1800 बेटियों को सरकार की नई सौगात, 24.50 करोड़ से बनेगा महिला कालेज का नया कैंपस