हरियाणा के नव चयनित पटवारीयों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। पहले ट्रेनिंग के दौरान पटवारीयों को ₹10000 का मासिक मानदेय दिया जाता था लेकिन अब ट्रेनिंग के दौरान ₹19000 दिया जाएगा। इसके साथ ही साथ पात्र पटवारीयों को 1 जनवरी 2025 से ज्वाइनिंग तिथि के आधार पर एरियर भी दिया जाएगा।
हरियाणा सरकार के द्वारा राजस्व पटवारी सेवा नियम 2011 में संशोधन किया गया है और नया नियम जारी किया गया है। नए नियम के अंतर्गत पटवारीयों को FPL-2 मे प्रारंभिक वेतन दिया होगा। राज्य सरकार के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार जो पटवारी ट्रेनिंग कर रहे हैं उन्हें जॉइनिंग तारीख से संशोधित वेतन मिलेगा। 1 जनवरी 2025 से संशोधित वेतन सभी पटवारीयों को दिया जाएगा।
जल्द शुरू होगा वेरिफिकेशन और भुगतान का काम
भू अभिलेख निदेशालय के अधिकारियों के द्वारा दिए गए जानकारी के अनुसार जल्द ही वेरिफिकेशन और भुगतान का काम शुरू किया जाएगा। वेरिफिकेशन का काम पूरा होने के बाद सभी पात्र पटवारीयों को प्रारंभिक वेतन का लाभ देने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाई जाएगी। दिवाली से पहले राज्य के पटवारी को बड़ा तोहफा दिया गया है। आपको बता दे की सरकार के इस कदम से हरियाणा के पटवारी को काफी लाभ मिलेगा। 10000 से सीधे ₹19000 मानदेय कर दिया गया है।


