Railway Information : राजस्थान के जोधपुर से भोपाल रूट पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। रेलवे विभाग ने जोधपुर से भोपाल जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन का रुट में बदलाव कर दिया है। रेलवे विभाग ने बदले हुए रुट का शेड्यूल जारी कर दिया है और इसके लिए नोटिस जारी किया है।
ऐसे में जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस में यात्रा करने वाले यात्री पहले रेलवे के नए शेड्यूल को देख ले और ट्रेन के ठहराव को पूरी तरह से देख ले, नहीं तो यात्रियों को बीच रास्ते परेशानी हो सकती है। रेलवे विभाग ने जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस का नए रुट को वेबसाइट व ऐप पर डाल दिया है।
जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस का रुट बदलने का कारण
रेलवे विभाग की तरफ से नोटिस जारी किया है कि जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस का रुट को दो दिन के लिए बदला है। यनी 18 व 19 अक्टूबर को जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस ट्रेन बदले हुए रुट से चलेगी और इसके बाद उनके पहले निर्धारित रुट पर संचालन शुरू हो जाएगा।
ऐसे में दो दिनों तो यात्रियों को ध्यान रखना जरूरी है। रेलवे विभाग ने बताया कि बीना स्टेशन पर यार्ड री-मॉडलिंग कार्य चल रहा है। इसके इसका कारण जोधपुर रेलवे से जुड़ी दो रेल सेवाओं को दूसरे रुट से चलाया जाएगा। इससे जोधपुर-भोपाल स्टेशनों के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए बदले हुए मार्ग से सफर करना होगा।
जोधपुर मंडल के सीनियर डीसीएम के अनुसार गाड़ी संख्या 14814 भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस 18 व 19 अक्टूबर को भोपाल से संत हिरदाराम नगर, मक्सी और रुठियाई होकर संचालित होगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 14813 जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस 18 व 19 अक्टूबर को रुठियाई, मक्सी और संत हिरदाराम नगर होकर भोपाल पहुंचेगी।


