झुंझुनू
व्यय ऑब्जवर ने किया मीडिया सेंटर का औचक निरीक्षण
संवाददाता: जयपुर टाइम्स डेस्क

जयपुर टाइम्स
झुंझुनूं। उपचुनाव को लेकर भारत निर्वाचन आयोग की ओर से नियुक्त व्यय ऑब्जर्वर शक्ति ए ने शुक्रवार शाम को सूचना केंद्र के वाचनालय में संचालित मीडिया सेंटर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां पर उपस्थित कार्मिकों को आदर्श आचार संहिता, पेड न्यूज़, विज्ञापन एवं सोशल मीडिया की मॉनिटरिंग के संबंध में जानकारी ली और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान जिला जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु सिंह, एपीआरओ विकास चाहर व लाइजव ऑफिसर दीपेंद्र शेखावत भी उपस्थित रहे।
इससे पहले शुक्रवार को उप जिला निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार आर्य ने भी मीडिया सेंटर का औचक निरीक्षण किया और यहां की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
प्रतिक्रियाएं
0 कुल
टिप्पणियां
0 स्वीकृत
अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।
