Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

झुंझुनूं में राजस्थान जल महोत्सव 2024 का आयोजन

झुंझुनूं, 14 सितंबर। राजस्थान जल महोत्सव 2024 के तहत शनिवार को पंचायत समिति अलसीसर के सामने स्थित मरोदिया तालाब पर विशेष जल महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अलसीसर सरपंच हारूण भाटी, उप वन संरक्षक बनवारी लाल नेहरा, उपखण्ड अधिकारी चन्द्र प्रकाश वर्मा सहित कई प्रमुख अतिथि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में जल सरंक्षण एवं वृक्षों की देखभाल की शपथ ली गई और वृक्षारोपण किया गया। अतिथियों ने जल और वृक्षों के महत्व पर जोर देते हुए उनके संरक्षण की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।

विद्यालय की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर महोत्सव की शोभा बढ़ाई।

कार्यक्रम में सीबीईओ राजेन्द्र खीचड़, अधिक्षण अभियन्ता कृष्ण कुमार बाबल, जल संसाधन सहायक अभियन्ता अभिषेक सैनी और सहायक विकास अधिकारी भागीरथ सिंह भी मौजूद थे। मंच का संचालन संजय शर्मा टमकोर ने किया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

रेल यात्रियों की सुरक्षा के लिए रेलवे का नया नियम, हर ट्रेन में अनिवार्य हुए दो बड़े टेस्ट