Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

कोलकाता में चिकित्सक छात्रा की हत्या पर आक्रोश, सेवारत चिकित्सक करेंगे विरोध प्रदर्शन

जयपुर, 13 अगस्त 2024: कोलकाता में रेजिडेंट डॉक्टर के साथ दरिंदगी और निर्मम हत्या की घटना से पूरे देश का चिकित्सक समुदाय आक्रोशित और स्तब्ध है। इस घटना के खिलाफ देशभर में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। इसी क्रम में अखिल राजस्थान सेवारत चिकित्सक संघ (अरिस्दा) ने भी विरोध प्रदर्शन की घोषणा की है।

अरिस्दा के अध्यक्ष, डॉ. अजय चौधरी ने बताया कि आज राजस्थान के सभी सरकारी सेवारत चिकित्सक अपने कार्यस्थल पर काली पट्टी बांधकर विरोध जताएंगे। उन्होंने कहा कि देश में किसी भी बेटी के साथ ऐसी बर्बरता अस्वीकार्य है। डॉ. चौधरी ने चिकित्सकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सरकार से कड़ा कानून लागू करने की मांग की, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और चिकित्सक सुरक्षित माहौल में अपना कार्य कर सकें।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

IND-NZ MATCH: भारत की जीत में चमके अंशुल कंबोज, किफायती गेंदबाजी के दम पर बने प्लेयर ऑफ द मैच