Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

खेतड़ी में पहाड़ी टूटने से खेतड़ी वासियों के लिए आई ये आफत


जयपुर टाइम्स
खेतड़ी। कस्बे के वार्ड नं 25 में पानी के टैंक के पास पहाड़ी के पत्थर टूट कर नीचे पीएचडी की लाइन पर गिरने से पाइप लाइन में लीकेज हो गया। पानी के टैंक पर कार्यरत कर्मचारी नरेश सौभरी ने बताया कि शुक्रवार को बारिश के बाद देर शाम को पहाड़ी का कुछ हिस्सा टूट कर पीएचडी की सप्लाई लाइन पर गिर गया। सुबह जब पेयजल आपूर्ति के लिए मोटर चालू की गई तो लाइन में पानी निकलने लगा उसके बाद मोटर को बंद किया गया और कर्मचारियों को बुलाकर लाइन को ठीक किया जा रहा है। पहाड़ी टूटकर पेयजल सप्लाई लाइन पर गिरने से हुए लीकेज के बाद शहर में कई वार्डो में पेयजल व्यवस्था भी बाधित हुई। जिससे कस्बे वासियों को परेशानी का सामना करना पड़ा करीब 5 घंटे की बड़ी मस्कत के बाद पाइपलाइन लीकेज को ठीक किया गया। उसके बाद कस्बे में पेयजल सप्लाई चालू की गई। पाइपलाइन ठीक करने में रामवीर, कृष्णा दिलीप सहित अन्य कर्मचारियों ने सहयोग किया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

IND-NZ MATCH: भारत की जीत में चमके अंशुल कंबोज, किफायती गेंदबाजी के दम पर बने प्लेयर ऑफ द मैच