Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

राशन डीलरों ने विभिन्न मांगों को लेकर उपखंड अधिकारी को दिया  ज्ञापन

रींगस। कस्बे सहित आसपास के गांवों के राशन डीलरों ने कार्य बहिष्कार करके सरकार के खिलाफ विरोध जताया। राशन डीलरों ने अपनी मांगों को लेकर उपखंड अधिकारी को ज्ञापन भी सौपा। राशन डीलरों का कहना है कि वे अपनी मांगों को लेकर पिछले लंबे समय से संघर्षरत है इसके बावजूद सरकार की ओर से कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिसके चलते उन्हें मजबूरन आंदोलन की राह पर चलना पड़ रहा है। ज्ञापन के माध्यम से राशन डीलरों ने मांग रखी है कि उन्हें प्रतिमा तीस हजार रुपए का निश्चित मानदेय दिया जाए, एफसीआई से प्राप्त होने वाला गेहूं तोल में कम बैठता है इसलिए गेहूं पर 2% की छीजत दी जाए, पिछले 5- 6 माह से राशन डीलरों को मानदेय नहीं मिल रहा बकाया मानदेय शीघ्र दिलवाया जाए, अक्टूबर 2023 माह में सरकार की ओर से बटवाए गए अन्नपूर्णा फूड किट का कमीशन अब तक नहीं मिला है वह कमिश्न दिलवाया जाए, आईसीडीएस का कमीशन दिलवाने की मांग रखी है।
राशन डीलरों में चेतावनी दी है कि 31 जुलाई 2024 तक डीलरों को उनका कमीशन नहीं मिलने पर राशन डीलर कार्य बहिष्कार करके अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। विरोध प्रदर्शन के दौरान राशन डीलर संगठन अध्यक्ष सुभाष चंद्र लांपुवा, उपाध्यक्ष प्रभु दयाल बुनकर, कोषाध्यक्ष सुनील शर्मा रींगस, मंत्री पूरणमल बाजिया, राशन डीलर संजय जोशी, राजकुमार जैन, सतीश पंजाबी, सुभाष कुलदीप, सुनील ठीकरिया, सागर बाजिया लाखनी, सुनील जाट ठीकरिया, अशोक बिजारनियां पटवारी का बास, नानूराम बाजिया जैतूसर, तेजपाल नेहरा चोमू पुरोहितान सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

IND-NZ MATCH: भारत की जीत में चमके अंशुल कंबोज, किफायती गेंदबाजी के दम पर बने प्लेयर ऑफ द मैच