Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

जनता की उम्मीदों पर खरा उतरना मेरी पहली प्राथमिकता रींगस कस्बे को बजट में मिली सरकारी महाविद्यालय व उप जिला अस्पताल की सौगात


रींगस। प्रदेश की भाजपा सरकार की ओर से बुधवार को अपना पहला पूर्ण बजट जारी किया गया। बजट में हर वर्ग के लिए अनेक घोषाणाएं की गई। इस बजट में रींगस कस्बे व आस पास के गांवों के लोगों की वर्षों से की जा रही दो मांगों को प्राथमिकता के साथ पूरा किया गया है। बजट में रींगस के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र को उप जिला अस्पताल में क्रमोन्नत किया गया है व युवाओं का भविष्य सवारने के लिए नया सरकारी महाविद्यालय खोलने की घोषणाएं की गई है। न्यूज से बात करते हुए विधायक सुभाष मील ने कहा कि जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास किया गया है। सरकारी अस्पताल आम जनता से जुडा हुआ है उप जिला अस्पताल में क्रमोन्नत होने से अस्पताल की सुविधाओं में भी विस्तार होगा। युवाओं के द्वारा भी सरकारी महाविद्यालय के लिए करीब तीन दशक से मांग की जा रही थी। सरकारी महाविद्यालय खुलने से युवाओं को उच्च शिक्षा के लिए अब सीकर या जयपुर नहीं जाना पड़ेगा। गरीब के बच्चे को भी घर के नजदीक ही उच्च शिक्षा मिल सकेगी। बजट में भोजपुर (एसएच 37) से चोमू पुरोहितान (एसएच 113) तक करीब 25 किलोमीटर की सड़क के लिए 16 करोड़ 82 लाख रुपए, सीलपुर ( एस एच 13) से ज्ञानपुर (एमडीआर 276) करीब 32.5 किलोमीटर सड़क के लिए 21 करोड रुपए व एन एच -52 से सिमारला जागीर और खेजरोली जिला सीमा तक की सड़क के लिए भी बजट स्वीकृत करवाया गया है। खंडेला विधानसभा क्षेत्र में रामपुर 33/ 11 केवी जीएसएस व खंडेला बस स्टैंड के लिए भी बजट स्वीकृत करवाया गया है।

बजट में रींगस कस्बे को दो बड़ी सौगात मिलने पर लोगों मों खुशी का माहौल छा गया। लोगों ने सरकारी अस्पताल परिसर में पटाखें फोड़कर व मिठाइयां बांटकर अपनी खुशी का इज्हार किया व विधायक सुभाष मील का आभार जताया। इस दौरान वार्ड पार्षद ओमप्रकाश बूड़ी, गोगराज भामू, महेन्द्र बावलियां, बीरबल निठारवाल, पालिका उपाध्यक्ष अमित शर्मा, पंकज गर्ग, डा. सुखदेव सिंह महला, डा. जितेंद्र यादव, डा मनीष मीणा, वरिष्ठ भाजपा नेता मूलचंद जांगिड़, युवा मोर्चा अध्यक्ष ओम प्रकाश कोरखन्या ने गिरधारी बलौदा, पवन जांगिड़ सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

IND-NZ MATCH: भारत की जीत में चमके अंशुल कंबोज, किफायती गेंदबाजी के दम पर बने प्लेयर ऑफ द मैच