सीकर 04 जुलाई। जिला कलेक्टर कमर उल जमान चौधरी ने मानसून की पहली बारिश के बाद गुरुवार को शहर के विभिन्न जलभराव वाले क्षेत्रों का दौरा किया। दौरे के दौरान जिला कलेक्टर कमर चौधरी ने नवलगढ़ रोड पर जलभराव क्षेत्र का दौरा किया, जिसमें अत्यधिक जल भराव होने के कारण सड़क किनारे बने नालों को साफ-सफाई के लिए नगर परिषद के अधिकारी को निर्देश दिए और कहा की नवलगढ़ रोड सड़क के आस-पास के नालों की सफाई जल्द ही की जाए वहीं नालो में भरा मिट्टी कूड़ा कचरा भी निकाला जाए, जिससे नालों से पानी निकल सके।
जिला कलेक्टर कमर चौधरी ने जगमालपुरा में बनें दोनों डैम का निरीक्षण भी किया। इस दौरान उन्होंने डैम का पैचिंग वर्क करवाने तथा डैम में पानी से हुए मिट्टी कटाव को जल्द ही लेबर लगाकर सही करवाने के लिए निर्देश दिए।
इसके बाद जिला कलेक्टर ने नानी में बीड़ का निरीक्षण किया, जहां पर भरने वाले पानी का जायजा लिया।
जिला कलेक्टर कमर चौधरी ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा लगातार नालों की सफाई की जा रही है, जिससे कि पानी रुक नहीं पाए। उन्होंने कहा कि शहर में पानी जमा ही ना हो इसका प्रयास किया जा रहा है।
इस दौरान उपखंड अधिकारी सीकर जय कौशिक, नगर परिषद कमिश्नर शशिकांत शर्मा, डीएफओं रामवतार दूधवाल, एक्सएन नगर परिषद प्रतिभा चौधरी सहित नगर परिषद के अधिकारी उपस्थित रहे।

