Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

बरसात ने खोली प्रशासन की पोल शहर के कई इलाकों में जल भराव की समस्या से आम लोगो को हुई परेशानी

लक्ष्मणगढ़,4 जुलाई।लक्ष्मणगढ़ शहर में गुरुवार अल सुबह से ही इंद्रदेव मेहरबान रहे,और दिन ढलने तक रुक रुक कर हल्की बारिश का दौर जारी रहा, लंबे इंतजार के बाद बारिश आने से लोगों के चेहरे खिल उठे तो वही गर्मी से भी राहत मिली, वहीं शहर के कुछ इलाकों में बारिश के होने की वजह से जो जल भराव हुआ उसने प्रशासन की पोल खोल कर रख दी,शहर के जिला अस्पताल के सामने बारिश के पानी का जल ठराव होने की वजह से अस्पताल में आने जाने वाले मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा,एक तरफ तो प्रशासन द्वारा जिला अस्पताल में हर प्रकार की सुविधा होने की बात कही जाती है तो वही दूसरी तरफ देख तो बारिश के मौसम में जिला अस्पताल के अंदर जाने के लिए भी आम जनता को संघर्ष करना पड़ता है इसी तरह शहर का एसडीएम कार्यालय मार्ग, तोदी कुई, ब्रह्मबगीची,श्री रघुनाथ सीनियर सेकंडरी स्कूल सहित शहर के मुख्य मार्ग बारिश के पानी से लबा लब नजर आए और आम जनता परेशान होती रही।जिला अस्पताल की समस्या पर बोलते हुए वहा के एक स्थानीय दुकानदार घनश्याम इंदौरिया ने कहा कि बारिश के मौसम में जिला अस्पताल के आस पास की यही हालत होती है जिसकी वजह से जिला अस्पताल में जो मरीज आते है उनको बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता है,इसी के साथ आम रास्ता होने की वजह से उक्त रास्ते पर आम जन का भी आना जाना लगा रहता है और पानी भराव की वजह से उनको भी आने जाने में परेशानी होती है,उन्होंने कहा कि प्रशासन को आम जन की इस समस्या का जल्द जल्द को स्थाई समाधान करवाना चाहिए जिससे की जिला अस्पताल में आने जाने वाले मरीजों सहित आम राहगीरों को भी इस जल भराव की समस्या का सामना नही करना पड़े।

बरसात ने खोली प्रशासन की पोल   शहर के कई इलाकों में जल भराव की समस्या से आम लोगो को हुई परेशानी

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

IND-NZ MATCH: भारत की जीत में चमके अंशुल कंबोज, किफायती गेंदबाजी के दम पर बने प्लेयर ऑफ द मैच