Jaipur Times
ई-पेपर
हिंदी/EN
Login
जयपुर टाइम्स
झुंझुनू

झुंझुनू में सीवरेज प्लांट को बंद करवाने के लिए ग्राम वासियों का धरना 7 वें दिन भी जारी, उग्र आंदोलन की दी चेतावनी ।

द्वारा Jaipur Times


झुंझुनू वैशाली नगर कृष्णा कॉलोनी गुड़ा रोड पर सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट प्रस्तावित है । यहां पर हजारों प्लॉट हैं, लोगों ने हजारों की संख्या में आवास बना रखे हैं । यहां पर कॉलोनी के लोग 7 दिन से धरने पर बैठे हैं । गुरुवार को उपखंड अधिकारी सुमन सोनल ने धरना स्थल पर पहुंचकर आश्वासन दिया कि यह प्लांट यहां से दूसरी जगह स्थानांतरित कर दिया जाएगा। गुरुवार को झुंझुनू दौरे पर आए मुख्यमंत्री को भी सीवरेज प्लांट हटवाने का ज्ञापन दिया गया ।धरने को देवसेना संगठन ने समर्थन दिया है । इस धरने में सैकड़ो महिलाएं भी मौजूद रही । इस दौरान सीवरेज प्लांट संघर्ष समिति के सदस्य राम अवतार मीणा, लक्ष्मीकांत पुरोहित, शंकर लाल पटेल, देवसेना के प्रदेश सचिव धर्मपाल गुर्जर, घासीराम पूनिया, आतुराम, चंद्रभान, मनीराम ढाका, तपेंद्र सिंह, हरिश, विक्रम सिंह, महेश, अंकित पूनिया, राजपाल सिंह, विकास कुमार, रणधीर सिंह, मदन लाल, महेश मीणा, राकेश, सुभाष महला, लालचंद गुर्जर, विनोद, रविकांत, अंजू देवी, बलकेश देवी, विजयलता, पूनम, शकुंतला, सरला, मीना देवी, सुमेर देवी आदि लोग उपस्थित रहे ।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।