Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने किया सडक निर्माण कार्य व अन्य विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने किया सडक निर्माण कार्य व अन्य विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण

अलवर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री टीकाराम जूली ने आज अलवर ग्रामीण क्षेत्र की ग्राम पंचायत खारेडा में आयोजित कार्यक्रम में 1 करोड़ 59 लाख रूपये की लागत से बनने वाली सडकों के निर्माण कार्यो का शिलान्यास व पंचायत भवन एवं चार कक्षा कक्षों का लोकार्पण किया।
मंत्री जूली ने उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि अलवर ग्रामीण सडक तंत्र में आगे बढकर प्रदेश में विकास के मॉडल का नया इतिहास लिख रहा है। उन्होंने कहा कि करोड़ों रूपये की लागत से बन रही सडकों से जहां ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा होगी वहीं ग्रामीणों का अमूल्य समय को भी बचाया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि सडकों निर्माण से विकास के द्वार खुलते हैं जिससे रोजगार के अवसर सृजित होकर आमजन को रोजगार प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के नागरिकों को राहत प्रदान करने एवं प्रदेश के विकास को गति देने के साथ-साथ शिक्षा, स्वास्थ्य एवं महिला सशक्तिकरण की दिशा में नित नए नवाचार कर आमजन को लाभांवित करने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की योजनाओं से आमजन को लाभांवित किया जा रहा है वहीं ये योजनाएं अन्य राज्यों के एक नजीर साबित हो रही है।

इन कार्यों का किया गया शिलान्यास एवं लोकार्पण

मंत्री जूली अलवर ग्रामीण क्षेत्र में करीब 1 करोड 59 लाख रूपये की लागत राशि से जिसमें से 36 लाख रूपये की राशि से भडोली से खारेड़ा तक, भडोली से घाटी की ओर, भडोली घाटी से कढाई तक एवं पृथ्वीपुरा बाग से भडोली होते हुए बालेटा तक बनने वाली सड़कों के निर्माण कार्यों एवं रिनिवल कार्यों का शिलान्यास किया एवं नवसृजित पंचायत भवन खारेडा के निर्माण कार्य व राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लीली में 4 कक्षा कक्षों, खारेडा में मस्जिद के पास मदरसे में कमरों का लोकार्पण किया।

मंत्री जूली ने दिया मानवता का परिचय

मंत्री जूली ने सडक निर्माण शिलान्यास एवं अन्य विकास कार्यों के लोकार्पण कार्यक्रम से वापस अलवर आते समय करौली मेगा हाईवे सोहनपुर पुलिया के समीप दुर्घटना में घायल व्यक्ति राजगढ निवासी संजय को देखकर तुरन्त मालाखेडा अस्पताल भिजवाने की व्यवस्था की। उन्होंने एकत्रित आमजन से कहा कि राज्य सरकार दुर्घटना में घायल व्यक्ति को चिकित्सालय तक पहुंचाने वाले व्यक्ति को इनाम स्वरूप 10 हजार रूपये देने का प्रावधान किया है एवं घायल व्यक्ति को चिकित्सालय तक पहुंचाने वाले व्यक्ति से किसी भी प्रकार की कानूनी पूछताछ नहीं किए जाने की व्यवस्था की है ताकि घायल व्यक्ति को समय पर उपचार मिल सके और उसकी जान बच सके एवं बिना किसी संकोच के घायल व्यक्ति की मदद करने हेतु लोग आगे आ सके।

इस अवसर पर नगर पलिका चेयरमैन हिम्मत चौधरी, नरेंद्र सावित्री मीणा, लालाराम सैनी, अनिल नरूका, इंद्र मीणा, हेमराज प्रजापत, प्रधानाचार्य रेणू शर्मा सहित प्रबुद्ध व्यक्ति एवं बडी संया में आमजन उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Central Scheme : कुरुक्षेत्र समेत 18 शहरों में बनेंगे स्ट्रीट फूड हब, केंद्र सरकार देगी 4-4 करोड़ रुपये