Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

एन.पी.सी. बॉडी बिल्डिंग अलवर के निदेशक, अध्यक्ष व कार्यकारी अध्यक्ष किए नियुक्त

एन.पी.सी. बॉडी बिल्डिंग अलवर के निदेशक, अध्यक्ष व कार्यकारी अध्यक्ष किए नियुक्त

अलवर। आज एन.पी.सी. बॉडी बिल्डिंग राजस्थान निदेशक अरूण सिंह की अध्यक्षता में जयपुर में बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में एन.पी.सी. अलवर के निदेशक पद पर नीरज कपूर को नियुक्त किया।
नीरज कपूर ने एन.पी.सी. अलवर की जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए निम्नानुसार पदभार सौपे:-
अध्यक्ष - अंकित कौशिक
कार्यकारी अध्यक्ष - राहुल यादव
कोषाध्यक्ष - समन ओबराय
उपाध्यक्ष - सुनील पंडित, शाहीद खॉन, नवाब खॉन, मगन फौजी
जिलाध्यक्ष अंकित कौशिक ने बताया कि एन.पी.सी. आई.एफ.बी.बी. से मान्यता प्राप्त संस्था है जो कि बॉडी बिल्डिंग, मैन फिजिक, क्लासिक, आर्म रेसलिंग, स्ट्रोंग मैन आदि प्रतियोगिताएं सम्पूर्ण देश में आयोजित करती है।
कार्यकारी अध्यक्ष राहुल यादव ने बताया कि एन.पी.सी. अलवर द्वारा आगामी अक्टूबर 2023 में जिला स्तरीय बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। इस प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागी मिस्टर राजस्थान चैम्पियनशिप में भाग लेगे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Central Scheme : कुरुक्षेत्र समेत 18 शहरों में बनेंगे स्ट्रीट फूड हब, केंद्र सरकार देगी 4-4 करोड़ रुपये