Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

इंटरलॉकिंग टाइल्स सड़क का उद्घाटन हुआ संपन्न

इंटरलॉकिंग टाइल्स सड़क का उद्घाटन हुआ संपन्न

बहरोड़। सोमवार को पंचायत समिति बहरोड़ के ग्राम खोहर में बाबा भगवान दास जी के मंदिर को जाने वाले रास्ते में पंचायत समिति प्रधान कोटे से 13 लाख रुपए की लागत से निर्मित इंटरलॉकिंग टाइल्स सड़क का उद्घाटन महंत पुरुषोत्तम दास जी महाराज की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बस्तीराम यादव एडवोकेट प्रधान प्रतिनिधि बहरोड थे कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रधान अजीत सिंह यादव ठेकेदार ने की। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि अंतरराष्ट्रीय कौच से राजकुमार पहलवान थे।
सैकड़ों ग्रामवासीयौं युवा साथियों ने नारे लगाते हुऐ ढोल बाजे डीजे से अतिथियों का स्वागत करते हुऐ उद्घाटन स्थल तक लेकर गए ।
इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजक सरपंच प्रतिनिधि जगराम प्रजापत तथा ब्लॉक अध्यक्ष ओबीसी बहरोड सुरेश चंद्र भैडी सरपंच एवं माजरी कला ओबीसी ब्लॉक अध्यक्ष तेज सिंह यादव गंडाला सरपंच जोगेंद्र भान यादव वेद कृष्णा सरपंच डॉक्टर जयपाल सिंह सरपंच सोताज सिंह सुरेंद्र यादव एडवोकेट रोहतास पार्षद विक्रम सिंह यादव महेश सेन सुनील यादव अमित जोगा आलोक सिंह राघव पूर्व सरपंच पुरुषोत्तम राघव महावीर सिंह सरपंच पूर्ण सिंह सरपंच जिला कांग्रेस के पदाधिकारी दिनेश राघव कृष्ण राघव डीलर सहित सैकड़ों ग्रामीण महिला पुरुष उपस्थित थे।
मुख्य वक्ता यादव ने कहा कि पंचायत समिति प्रधान कोटे से तेरह लाख रू से निर्मित यह सड़क ग्रामवासियौं को मुबारक हो तथा भव्य समारोह के आयोजन पर ग्रामवासियों युवा साथियों का हृदय की गहराइयों से धन्यवाद भी ज्ञापित किया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Central Scheme : कुरुक्षेत्र समेत 18 शहरों में बनेंगे स्ट्रीट फूड हब, केंद्र सरकार देगी 4-4 करोड़ रुपये