Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

स्वास्थ्य केन्द्र पर अब नहीं होगी बिजली गुल की समस्या -शहर विधायक शर्मा - विधायक निधि से उपलब्ध कराएं थ्री फेस जनरेटरो का किया शुभारंभ

स्वास्थ्य केन्द्र पर अब नहीं होगी बिजली गुल की समस्या -शहर विधायक शर्मा - विधायक निधि से उपलब्ध कराएं थ्री फेस जनरेटरो का किया शुभारंभ

अलवर। राजकीय शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एनईबी डिस्पेंसरी एवं राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, मूंगस्का, दिल्ली रोड में शहर विधायक संजय शर्मा ने अपने विधायक निधि से प्रदत राशि 4-4 लाख से उपलब्ध कराए गए थ्री फेस जनरेटरो का शुभारंभ पार्षद पति रामकिशन से फीता कटवाकर कराया। इस मौके पर स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारी डॉ. नरेंद्र गोयल ने भी शुभारंभ में अपना योगदान देकर बटन दबाया ओर मूंगस्का स्वास्थ्य केंद्र पर प्रभारी डॉ. योगेंद सैनी ने फीता काटा।
इस अवसर पर शहर विधायक संजय शर्मा ने कहा कि कोरोना काल में उक्त स्वास्थ्य केंद्रों पर मेरे आगमन के दौरान यहां के चिकित्सकों व आमजन के द्वारा उक्त क्षेत्र में बिजली कटौती की विशेष समस्या बताई थी। जिसके चलते यहां उपलब्ध वैक्सीन इंजेक्शन खराब होने का डर हमेशा बना रहता था। जिसके निराकरण के लिए थ्री फेस जनरेटर उपलब्ध कराने की मांग की गई थी। उन्होंने कहा कि आज इस बात की खुशी है कि इन स्वास्थ्य केन्द्रों पर उपलब्ध इन जनरेटरो का लाभ पूर्ण रूप से स्वास्थ्य केंद्र को मिलेगा व यहां पर आमजन एवं मरीजों के लिए उपलब्ध वैक्सीन, इंजेक्शन खराब होने से बच पाएंगे। इस अवसर पर सामान्य चिकित्सालय के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील चौहान, एनईबी स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. नरेन्द्र गोयल व मुंगस्का केंद्र प्रभारी डॉ. योगेंद सैनी ने शहर विधायक संजय शर्मा, महापौर घनश्याम गुर्जर सहित अन्य अतिथियों का माल्यार्पण कर, गुलदस्ता भेंटकर स्वागत सत्कार किया।
कार्यक्रम के दौरान मंडल अध्यक्ष रवि यादव हरीश अरोड़ा राजेंद्र सैनी राजेंद्र सिंह शेखावत के के मदान शशी तिवारी पार्षद विष्णु शंकर शर्मा, शीला जांगिड़, सुरजीत भमलोत, अविनाश खंडेलवाल, अरुण जैन, रामअवतार शर्मा, नरेंद्र शर्मा, सतीश यादव, ओमप्रकाश सोमवंशी, पंडित जलेसिंह, महेंद्र पटवारी, महेश निहालवानी, सागर यादव, मोनु यादव, दिलीप सिंह नरूका, कृष्णावतार गुप्ता, सुधा शर्मा, लोकेश गुप्ता, यासिन खान, योगेंद तंवर, मुकेश तिवारी आदि कार्यकर्ताओं सहित नर्सिंग कर्मी स्वास्थ्य कर्मी उपलब्ध रहे।

पार्षद का क्षेत्र ओर पार्षद का अपमान?

पार्षद पति रामकिशन का कहना है की क्षेत्रीय कांग्रेसी पार्षद शशि कला को आयोजनकर्ताओं ने कार्यक्रम में नहीं बुलाकर अपमान किया है। उन्हें बुलाया ही नहीं गया जबकि जनप्रतिनिधि होने के नाते स्थानीय पार्षद को भी बुलाना चाहिए लेकिन नहीं बुलाया गया। इस संबंध में जब शहर विधायक को अवगत कराया तो विधायक ने कहा कि इस तरह का मामला मेरी जानकारी में नहीं है और उन्होंने व्यक्तिगत व्यवहार से पार्षद पति को मनाया और कार्यक्रम में शामिल किया। पार्षद पति ने भी कार्यक्रम में शामिल होकर क्षेत्र की समस्याओं से विधायक को अवगत कराया। जिस पर विधायक ने पार्षद पति की अनुशंसा पर बोरिंग करवाने का आश्वासन दिया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Central Scheme : कुरुक्षेत्र समेत 18 शहरों में बनेंगे स्ट्रीट फूड हब, केंद्र सरकार देगी 4-4 करोड़ रुपये