Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

समाज को संगठित करने के लिए हमें एकजुट होना होगा -डॉ. राजेश लालवानी

समाज को संगठित करने के लिए हमें एकजुट होना होगा -डॉ. राजेश लालवानी

खैरथल में उत्कृष्ट सेवाएं देने के लिए डॉ. राजेश लालवानी का सिंधी समाज ने किया सम्मान

खैरथल। जैसे देश के विकास मे युवाओं की भूमिका अहम है। वैसे ही प्रत्येक समाज के विकास व उत्थान के लिए युवाओं को भी आगे आना होगा। तभी समाज का नवनिर्माण होगा। इसके साथ ही समाज में महिला की भागीदारी को सुनिश्चित कर समाज में गरीब तबके का उत्थान करना सामाजिक दायित्व है। इसके साथ ही हम सभी लोगों को समाज को संगठित करने के लिए एकजुट होना होगा। यह बात सेटेलाइट हॉस्पिटल खैरथल के वरिष्ठ विशेषज्ञ डॉ. राजेश लालवानी ने कस्बे के आनंद नगर कॉलोनी स्थित झुलेलाल मंदिर में 16 जुलाई से 25 अगस्त तक झुलेलाल मंदिर संरक्षक बाबा शीतलदास लालवानी के सानिध्य में चल रहे चालीहा महोत्सव में पूज्य सिंधी पंचायत खैरथल एवं झुलेलाल सेवा मंडल की ओर से रविवार रात्रि को आयोजित सम्मान समारोह के दौरान कहे। कार्यक्रम में झुलेलाल भगवान की पूजा अर्चना के बाद आयोजित सम्मान समारोह के दौरान खैरथल में उत्कृष्ट सेवाएं देने एवं सिंधी समाज का नाम रोशन करने के लिए वरिष्ठ विशेषज्ञ डॉ. राजेश लालवानी का बाबा शीतलदास लालवानी, पूज्य सिंधी पंचायत खैरथल अध्यक्ष मुखी मनोहरलाल रोघा, झुलेलाल सेवा मंडल के बाबा दयालदास प्रदनानी, व्यवस्थापक अर्जुनदास बाबानी, महेश आड़तानी, सेवक लालवानी, स्वामी ध्यानगिरी सेवा समिति अध्यक्ष गोविंद रोघा, मुखी वासदेव दासवानी, मुखी टीकमदास मुरजानी, प्रताप कटहरा, गागनदास पेशवानी, तुलसीदास भूरानी, मन्नू मंघवानी, बाबुलाल गोरवानी, नवल लखानी, करमचंद लखवानी, बूलचंद मनवानी ने साफा व शॉल पहनकर एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। सिन्धी समुदाय का चेटीचण्ड के बाद दूसरा सबसे बड़ा धार्मिक उत्सव चालीहा साहिब का 25 अगस्त शुक्रवार को आरती व पल्लव पाकर चालीहा महोत्सव का समापन किया जाएगा। 25 अगस्त शुक्रवार शाम को पूज्य सिन्धी पंचायत, झूलेलाल सेवा मंडल के सेवादार बहराना साहिब के साथ हरिद्वार जाकर पूरी श्रद्धा के साथ स्नान ध्यान कर जल देवता की पूजा अर्चना कर अक्खो आदि परवान किया जाएगा तथा 27 अगस्त रविवार को दोपहर को 12 बजे कन्याभोज का आयोजन किया जायेगा।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Central Scheme : कुरुक्षेत्र समेत 18 शहरों में बनेंगे स्ट्रीट फूड हब, केंद्र सरकार देगी 4-4 करोड़ रुपये