Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने किया ज्योतिबा फुले की प्रतिमा का अनावरण

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने किया ज्योतिबा फुले की प्रतिमा का अनावरण

अलवर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री टीकाराम जूली ने अलवर ग्रामीण के मालाखेडा ब्लॉक में स्थित नवीन फल सब्जी मंडी परिसर में फल सब्जी मंडी आढतियां यूनियन की ओर से स्थापित की गई महात्मा ज्योतिबा फुले की प्रतिमा स्थापना एवं मूर्ति अनावरण विधिवत फीता काटकर किया। मंत्री जूली ने उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी समाज की प्रगति में शिक्षा का महत्वपूर्ण स्थान है। बिना शिक्षा के किसी भी समाज की सामाजिक एवं आर्थिक उन्नति संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि महात्मा ज्योतिराव फुले और सावित्री बाई फुले युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है। उनके सपनों को साकार करने हेतु शिक्षा पर बल देना आवश्यक है। तभी देश और समाज की प्रगति संभव है। उन्होंने महात्मा ज्योतिबा फुले और सावित्री बाई फुले के दिखलाए गए मार्ग पर चलकर देश और समाज की प्रगति के लिए कार्य करने की बात कही। इस दौरान मंडी परिसर में ही मंत्री जूली ने नव निर्मित कवर्ड कॉमनफड (भवन) का लोकार्पण किया ।
इस अवसर पर सरस डेयरी के चेयरमैन विश्राम गुर्जर, श्वेता सैनी, लालाराम सैनी, शिवलाल गुर्जर, पेमाराम, नरेन्द्र सावित्री मीणा, जगदीश मीणा, बीएल मीणा, अभय सैनी, राजेन्द्र व्यास, जगत चौधरी, सहित प्रबुद्ध व्यक्ति एवं बडी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे ।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Central Scheme : कुरुक्षेत्र समेत 18 शहरों में बनेंगे स्ट्रीट फूड हब, केंद्र सरकार देगी 4-4 करोड़ रुपये