Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

राजीव गांधी ने राष्ट्र के विकास में अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाये -मंत्री जूली

राजीव गांधी ने राष्ट्र के विकास में अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाये -मंत्री जूली


- भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की 79वीं जयन्ती सद्भावना दिवस के रूप में मनाई
अलवर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग मंत्री टीकाराम जूली ने कहा कि संचार क्रांति के सूत्रधार पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी ने युवाओं को केन्द्र बिन्दु रखकर राष्ट्र के विकास में अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाये थे।
मंत्री जूली रविवार को मोती डूंगरी स्थित राजीव गांधी पार्क में भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की 79वीं जयन्ती सद्भावना दिवस के अवसर पर राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उपस्थित लोगों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी को नमन करते हुए कहा कि उनके बलिदान और राष्ट्र निर्माण में उनकी दूरदृष्टिता को देश भूला नहीं पायेगा। उन्होंने कहा कि स्व. राजीव गांधी ने सकारात्मक सोच रखते हुए संचार क्रांति, पंचायतीराज को सुदृढीकरण किया जिसमें महिलाओं को 33% आरक्षण एवं युवाओं को 18 वर्ष की आयु में मताधिकार का अधिकार प्रदान किया।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार स्व. राजीव गांधी के सपनों को साकार करने की दिशा में कई महत्वपूर्ण कदम उठा रही है उन्होंने कहा कि बेरोजगारी भत्ता, बेटियों को नि:शुल्क शिक्षा, अंग्रेजी माध्यम स्कूलों सहित युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार निरन्तर कार्य कर रही है। स्व. राजीव गांधी ने भारत को 21वीं सदी में ले जाने का लक्ष्य निर्धारित किया था। उन्होंने आतंकवाद व सा प्रदायिक ताकतों के विरूद्घ संघर्ष करने का अहम संकल्प लिया था। उनके दूरदर्शी सोच के निर्णय का ही परिणाम है कि आज भारत अंतरराष्ट्रीय मंच पर एक मजबूत राष्ट्र के रूप में उभरकर सामने आया है। इस दौरान राजीव गांधी पार्क में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
इस दौरान जिला बीसूका उपाध्यक्ष योगेश मिश्रा, महात्मा गाधी जीवन दर्शन समिति के जिला संयोजनक हिमांशु शर्मा, राजेन्द्र गंडूरा, राजेन्द्रपाल, कमलेश सैनी, रिपुदमन गुप्ता, शीला मीणा, निलेश खंडेलवाल सहित प्रबुद्घ व्यक्ति उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Central Scheme : कुरुक्षेत्र समेत 18 शहरों में बनेंगे स्ट्रीट फूड हब, केंद्र सरकार देगी 4-4 करोड़ रुपये