Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

कांग्रेस सरकार के कुशासन की पोल खोलेगी भाजपा की परिवर्तन यात्रा - राकेश जैन

कांग्रेस सरकार के कुशासन की पोल खोलेगी भाजपा की परिवर्तन यात्रा - राकेश जैन

रामगढ़ (अलवर)। भाजपा नेता राकेश जैन ने कहा आगामी दो सितंबर से समुचित राजस्थान प्रदेश के अंदर शुरू होने जा रही भाजपा की परिवर्तन यात्रा वर्तमान कांग्रेस सरकार के कुशासन की पोल खोलने का काम करेगी। यात्रा को लेकर जहां प्रदेश के कार्यकर्ता खुश हैं, यात्रा के रामगढ़ पहुंचने पर भव्य स्वागत किया जाएगा। उन्होंने कहा यह यात्रा समुचित प्रदेश को कवर करते हुए सभी 200 विधानसभाओं में पहुंचेगी और वर्तमान सरकार की दमनकारी नीतियों से जनता को अवगत कराएगी।

उन्होंने बताया कि यात्रा का समापन जयपुर के अंदर होगा जहां देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शिरकत कर विशाल रैली को संबोधित करेंगे। यात्रा को लेकर अलग-अलग संभाग बनाए गए हैं यानी चारों दिशाओं से कांग्रेस की जन विरोधी सरकार को घेरने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा जब से प्रदेश की सत्ता कांग्रेस के हाथों में आई है तभी से ही प्रदेश के अंदर, भ्रष्टाचार, भय और अपराधिक गतिविधियों का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। आज इस सरकार के अंदर न बहनें सुरक्षित हैं और न ही आमजन सुरक्षित है। उन्होंने प्रदेश के अंदर हत्या, लूट तथा महिलाएं के साथ दुष्कर्म की घटनाएं निरंतर बढ़ रही हैं। प्रदेश में भय का माहौल पैदा हुआ पड़ा है। उन्होंने कहा कांग्रेस भ्रष्टाचार की सीमाएं लांघ चुकी है। सरकार के नुमाईंदे दोनों हाथों से प्रदेश की तिजोरियां खाली करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कांग्रेस सरकार के कुशासन को देखते हुए केन्द्रीय नेतृत्व के आदेश पर राजस्थान प्रदेश भाजपा द्वारा समुचित प्रदेश के अंदर परिवर्तन यात्राएं निकालने का संकल्प लिया गया है। यह परिवर्तन यात्रा समुचित 200 विधानसभाओं में पहुंचकर सरकार की दमनकारी नीतियों को उजागर करने का काम करेगी। जैन ने कहा परिवर्तन यात्रा के रामगढ़ विधानसभा पहुंचने भव्य स्वागत किया जाएगा। अंत में उन्होंने बताया कि भाजपा द्वारा प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 50 हजार कार्यकर्ता जोडऩे का निर्णय लिया गया है इसको लेकर जल्द ही विधानसभा क्षेत्र के अंदर एक अभियान चलाकर नए कार्यकर्ताओं को पार्टी में जोडा जाएगा।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Central Scheme : कुरुक्षेत्र समेत 18 शहरों में बनेंगे स्ट्रीट फूड हब, केंद्र सरकार देगी 4-4 करोड़ रुपये