Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

जनसंवाद एवं चौपाल कार्यक्रम किया आयोजित क्षेत्र के विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी - बस्तीराम यादव

जनसंवाद एवं चौपाल कार्यक्रम किया आयोजित  क्षेत्र के विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी - बस्तीराम यादव

बहरोड़। ग्राम पंचायत जखराना में बस्तीराम यादव एडवोकेट प्रधान प्रतिनिधि बहरोड द्वारा जनसंवाद एवं चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें ग्राम वासियों ने बस्तीराम का ढोल नगाड़ों, घोड़ी पर बिठाकर जयकारे लगाते हुए फूल मालाओं व साफाओं नाचते गाते तथा 51 किलो की माला से भव्य स्वागत किया
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बस्तीराम यादव ने ग्राम वासियों का धन्यवाद करते हुए ग्राम वासियों की समस्याओं को सुना एवं सभी समस्याओं का एक-एक करके निवारण करने के लिए आश्वस्त किया। ग्राम वासियों द्वारा गांव में विकास कार्यों का मांगपत्र रखा गया गांव के विकास कार्यों को ध्यान में रखते हुए प्रधान कोटे से 20 से 25 लाख रुपए की घोषणा की गई एवं इन सभी विकास कार्यों को एक-एक करके सभी को किया जाएगा जिसमें मुख्यतः युवाओं के शारीरिक संवर्धन हेतु ओपन जिम एवं गांव के रास्तों को पक्का करने का आश्वासन दिया
यादव ने अपने अभिभाषण में क्षेत्र के विकास कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।
यादव ने कहा भारतीय जनता पार्टी से लड़ाई लड़ कर बहरोड क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी को जिंदा रखने का काम किया है
राठ क्षेत्र की आन बान शान को बचाने के लिए आपका अपना बेटा बस्तीराम यादव आप लोगों से कंधे से कंधा लगाकर राठ क्षेत्र की आन बान शान को बचाने का काम करेगा।
विकास कार्यों के लिए किसी दूसरे के दरवाजे पर झोली फैलाने के लिए नहीं जाने दूंगा विकास की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।
इस दौरान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप यादव माजरी ब्लॉक अध्यक्ष तेजसिंह यादव बडोंद ब्लॉक अध्यक्ष अमीलाल सैनी समाज प्रधान, सरपंच सुरेश भेडी अनंतपुरा, मनोज सरपंच कारोड़ा, सरपंच अजय यादव जटगांवडा, सरपंच वेदकृष्ण, नांगलखोडिया, सरपंच जोगिंदर भान भंडारा सरपंच सुनील उंटोली, रोहिताश सरपंच कांकरदोपा, उदय सिंह सरपंच, जगदीश सरपंच, रामावतार गुर्जर सरपंच, गोवर्धन सरपंच जैनपुरवास पंचायत समिति सदस्य रमेश यादव अमर सिंह यादव, देवदत्त यादव, विरेन्द्र यादव डेलीगेट , अशोक यादव डेलीगेट, ग्राम पंचायत जखराना के सरपंच प्रतिनिधि शक्ति सिंह यादव पूर्व सरपंच सूरजभान पूर्व सरपंच नरेश यादव पूर्व सरपंच विनोद स्वामी पंचायत समिति सदस्य अशोक यादव, सुमेर सिंह, राजपाल यादव खुशीराम यादव मास्टर गजराज सिंह राजबाला आर्य श्योताज यादव, डॉ. जयपाल यादव, नरेंद्र सैनी, बुधराम पार्षद, नवनीत ओला पार्षद, अशोक पार्षद अमित जागा, पार्षद, मनफूल पार्षद, टिंकू पार्षद रवि सैनी मंगल पंच, संजय बोहरा, किसान नेता जयपाल यादव सोरवा, रोहतास मेघवाल पार्षद, मुकेश यादव, सुभाष सूद, महावीर, विक्रम यादव पार्षद, रोहिताश गुर्जर सिकंदर यादव, बाबूलाल मुंशी, रामवतार यादव, सुनील यादव, एडवोकेट मनोज यादव, एडवोकेट सुरेंद्र यादव, पवन कुमार हेमंत यादव, संदीप फौजी आदि कांग्रेस कार्यकर्ता व हजारों की संख्या ग्रामीण महिला पुरुष एवं नौजवान ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सवेत सिंह यादव ने किया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Central Scheme : कुरुक्षेत्र समेत 18 शहरों में बनेंगे स्ट्रीट फूड हब, केंद्र सरकार देगी 4-4 करोड़ रुपये