Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

'जार अलवर इकाई के जिला कार्यालय का हुआ उद्घाटन 

'जार अलवर इकाई के जिला कार्यालय का हुआ उद्घाटन 

अलवर। शहर के विवेकानंद नगर सेक्टर एक में रविवार को जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ़ राजस्थान (जार) अलवर -इकाई के द्वारा जिला कार्यालय का उद्घाटन किया गया। जिला कार्यालय का उद्घाटन झिरका फिरोजपुर के समाजसेवी राकेश कुमार जैन एवं वरिष्ठ इतिहासकार हरिशंकर गोयल के द्वारा किया गया। जिला कार्यालय के उद्घाटन के अवसर पर अलवर जिले के सभी पत्रकारों ने शिरकत की।
जार के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र चौहान ने बताया कि एक लंबे समय से अलवर इकाई को जिला कार्यालय की आवश्यकता थी, जिसकी कमी रविवार को उद्घाटन के साथ पूरी हो गई है। इसके साथ ही सुरेंद्र चौहान ने बताया कि इस जिला कार्यालय में पत्रकार साथियों के लिए रुकने और ठहरने की व्यवस्था भी की गई है।
उद्घाटन समारोह में वरिष्ठ इतिहासकार एडवोकेट हरिशंकर गोयल, मुंबई से सिनेमैटोग्राफर राजेंद्र शर्मा, महिपाल सिंह तंवर, संजय चौहान, महेंद्र गोयल, गोपाल सिंह सोलंकी, गिर्राज सोलंकी, रामबाबू शर्मा, अनिल कुमार गुप्ता, योगेश गोयल, नागपाल शर्मा, राजेंद्र शर्मा, नीरज पांडे, अजय चौधरी, शम्मी सेतिया, पियूष उपाध्याय, नितेश वशिष्ठ, छगन चेतीवाल, इशाक खान, जितेंद्र जैन, परमानंद लखवानी, मनीष खंडेलवाल, साहिल जैन ,पूरन सिंह चौहान ,आकाश मिश्रा, राजेश सैनी, धर्मेंद्र शर्मा, बिल्लू राम सैनी, दीपक वशिष्ठ ,रिजवान खान, प्रशांत शर्मा, राकेश खंडेलवाल ,घनश्याम महावर, चंद्रभूषण शर्मा, विजय कुमार शर्मा, गोविंदा गौतम आदि पत्रकार सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Central Scheme : कुरुक्षेत्र समेत 18 शहरों में बनेंगे स्ट्रीट फूड हब, केंद्र सरकार देगी 4-4 करोड़ रुपये