Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

ग्रामीण क्षेत्र में करोडों रूपये की लागत से बन रही सड़कों से जहां ग्रामीणों को आवागमन में होगी सुविधा -मंत्री जूली

ग्रामीण क्षेत्र में करोडों रूपये की लागत से बन रही सड़कों से जहां ग्रामीणों को आवागमन में होगी सुविधा -मंत्री जूली

अलवर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री टीकाराम जूली एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह ने शनिवार को अलवर ग्रामीण क्षेत्र के श्यामगंगा में आयोजित कार्यक्रम में करीब 32 करोड रूपये की लागत राशि से एमआईए से खेडली सेयद, नंगली राजावत, निठारी, चौमू, बिलंदी, श्यामगंगा, सताना बहाली मेगा हाईवे सडक का चौडाईकर एवं सुदृढीकर के कार्य, अहीर का तिबारा से बडेर सडक का नवीनीकरण कार्य, दल्ला की कोठी से मुण्डिया सडक एवं बरखेडा से पावटा सडक निर्माण कार्य का शिलान्यास/लोकार्पण किया।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में करोडों रूपये की लागत से बन रही सडकों से जहां ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा होगी, वहीं अमूल्य समय को भी बचाया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि सडकों निर्माण से विकास के द्वार खुलते है,ं जिससे रोजगार के अवसर सृजित होकर आमजन को रोजगार प्राप्त होता है। राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में बडे पैमाने पर सडक निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं जो सरकार की विकास की मंशा को दर्शाते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के नागरिकों को राहत प्रदान करने एवं प्रदेश के विकास को गति देने के साथ-साथ शिक्षा, स्वास्थ्य एवं महिला सशक्तिकरण की दिशा में नित नए नवाचार कर आमजन को लाभांवित करने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए प्रदेश में 19 नए जिलों के रूप में नागरिकों को विशेष सौगात दी है जिससे आमजन को स्थानीय स्तर पर ही शासन-प्रशासन की सुविणा एवं मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
इस अवसर पर जिला प्रमुख बलबीर सिंह छिल्लर, जिला बीसूका उपाध्ययक्ष योगेश मिश्रा, राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ विधायक जौहरी लाल मीना, सरस डेयरी चेयरमैन विश्राम गुर्जर, हिम्मत सिंह चौधरी, महेश सैनी, हट्टया खान, पूना साईराम मंदिर के महंत विकास रूडवाल, अजय अग्रवाल, शिवलाल गुर्जर, कविता यादव, नरेन्द्र सावित्री मीना, रोहिताश चौधरी, गोपीचंद शर्मा, मांगेलाल मीना सहित बडी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Central Scheme : कुरुक्षेत्र समेत 18 शहरों में बनेंगे स्ट्रीट फूड हब, केंद्र सरकार देगी 4-4 करोड़ रुपये