Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

क्रेडिट आउटरीच हेतु कैम्प का हुआ आयोजन

क्रेडिट आउटरीच हेतु कैम्प का हुआ आयोजन

अलवर। जिला कलक्टर पुखराज सेन मुख्य आतिथ्य में अलवर में उमरैण, मालाखेडा, गोविन्दगढ एवं थानागाजी ब्लॉक की शाखाओं के लिए ऋण वितरण शिविर के तहत विशेष क्रेडिट आउटरीच अभियान आयोजित किया गया।
जिला कलक्टर ने बैंकों द्वारा किये गये प्रयासों की सराहना की। इस शिविर में उत्तर भारत के सबसे बड़े एफ पी ओ सखी महिला मिल्क प्रोडयूसर कम्पनी लिमिटेड के प्रतिनिधि ने अपनी सक्सेस स्टोरी की जानकारी दी। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वयं सहायता समूहों को भी प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इन स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने भी अपनी सक्सेस स्टोरी सभी सहभागियों के साथ शेयर की एवं उन्हें भी उत्कृष्ट कार्य करने हेतु प्रेरित किया ।
अग्रणी जिला प्रबंधक पीएनबी ने बताया कि जिला कलक्टर की अध्यक्षता में आयोजित स्पेशल डीसीसी/डीएलआरसी बैठक में लिये गये निर्णयानुसार जिले में बैंक ऋणों में वृद्धि के लिए एक महीने का विशेष क्रेडिट आउटरीच अभियान के तहत नीमराणा में बानसूर, बहरोड, नीमराणा एवं मुण्डावर, तिजारा में ब्लॉक तिजारा, किशनगढ़, कोटकासिम एवं रामगढ, राजगढ में ब्लॉक राजगढ, रैणी, लक्ष्मणगढ व कठूमर ब्लॉक की शाखाओं के लिए शिविर आयोजित किए गए। उन्होंने बताया कि सभी बैंकों की शाखाओं द्वारा भाग लिया गया एवं कृषि क्षेत्र में 56.22 करोड, एमएसएमई क्षेत्र में 71.81 करोड, अन्य प्राथमिकता क्षेत्र में 34.53 करोड इस प्रकार कुल 162.56 करोड़ के ऋणों का वितरण किया गया।
इस अवसर पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद कनिष्क कटारिया, पीएनबी के मंडल प्रमुख गिरवर अग्रवाल, बी आर के जी बी के सहायक महाप्रबंधक देवेन्द्र प्रसाद बैरवा, डीआईसी अलवर के उप निदेशक गणेश शर्मा, अग्रणी जिला प्रबंधक पीएनबी रामजीत मीना सहित बैंकों के शाखा प्रबंधकों एवं लाभार्थियों द्वारा भाग लिया गया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Central Scheme : कुरुक्षेत्र समेत 18 शहरों में बनेंगे स्ट्रीट फूड हब, केंद्र सरकार देगी 4-4 करोड़ रुपये