Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

भाजपा का मूलमंत्र है सबका साथ सबका विकास -  राजेन्द्र राठौड़

भाजपा का मूलमंत्र है सबका साथ सबका विकास -  राजेन्द्र राठौड़

चूरू. गांव भैरूसर सामुदायिक भवन की चारदीवारी बाल्मिकी बस्ती में सामुदायिक चारदीवारी, खेल ग्राउण्ड व इन्द्रपुरा गांव में टीनशेड सहित 40 विकास कार्याें का लोकार्पण नेता प्रतिपक्ष नेता राजेंद्र राठौड़ ने किया।
लोकार्पण कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने सबका साथ सबका विकास भाजपा का मूलमंत्र है। इसलिए विकास का दूसरा नाम भाजपा हैं। कांग्रेस सरकार ने राज्य में लूटने का काम किया हैं। इनके राज में महिलाओं व दलितों पर अत्याचार हो रहे हैं। इनके विधायकों को लड़ने से फुुुुरर्सत ही नहीं हैं, तो जनता का क्या भला करेगी। अब तो विधानसभा में भी इनके विधायक अपने मुख्यमंत्री पर ही आरोप लगाने से पीछे नहीं सरकते हैं। तो फिर ये क्या राज्य को चलायेंगे। अब कांग्रेस का राजनैतिक दृष्टिकोण से अन्त आ गया हैं। जनता आगामी चूनाव में इनको घरों में बैठाकर ही दम लेगी। भाजपा राजस्थान में अब पूर्ण बहुमत से आकर विकास कार्यों को प्राथमिकता से करायेगी।
इस अवसर पर पूर्व जिला प्रमुख हरलाल सहारण, जिला प्रमुख वन्दना आर्य, प्रधान दीपचंद राहड़, विक्रम कोटवाद , सुशील लाटा, अश्वनी बुडानिया, सुनील ढाका व सरपंच किशन सिंह राठौड़, रणवीर कस्वां व अजीत मेघवाल आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Rajasthan Milk Rates : राजस्थान में दूध बेचकर भी घाटे में गोपालक, 42 रुपए लीटर में नहीं निकल रही लागत, बढ़ाने लगे दाम की मांग