Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

लायंस क्लब चूरू का पदस्थापना समारोह ‘मायरा 2023’ सम्पन्न चन्द्रप्रकाश खत्री बने लायंस क्लब के नये अध्यक्ष

लायंस क्लब चूरू का पदस्थापना समारोह ‘मायरा 2023’ सम्पन्न चन्द्रप्रकाश खत्री बने लायंस क्लब के नये अध्यक्ष


चूरूः लायंस क्लब चूरू की नई कार्यकारिणी का पद स्थापना समारोह ‘मायरा-2023 का आयोजन षुक्रवार देर षाम पार्वती भवन में समारोह पूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्वालियर के सह प्रांत पाल द्वितीय एमजेएफ लायन सुधीर बाजपेयी, शपथ ग्रहण अधिकारी एमजेएफ लायन नितिन मांगलिक ग्वालियर, मुख्य वक्ता एमजेएफ लायन श्रवण केजरीवाल झुंझनु, रीजन चेयरमेन लायन सुनील रंजन टकणेत व जोन चेयरमेन लायन जयाकांत बिंवाल थे। कल्ब अध्यक्ष लायन संजय कस्वां ने कार्यक्रम के षुभारम्भ पर आंगतुक अतिथियों का शब्दों के माध्यम से स्वागत करते हुये कहा कि आने वाली टीम को अपना सर्वाेतम साथ देकर क्लब को नये आयाम पर पहुंचाने में अपना सहयोग करें। एमजेएफ लायन नितिन मांगलिक ने नव नियुक्त कल्ब अध्यक्ष चन्द्रप्रकाष खत्री को पद एवं गोपनियता की षपथ दिलाई। मुख्य अतिथि लायन सुधीर बाजपेयी ने सीए विनोद अग्रवाल, विजय इसरानी, सुरेंद्र सिंह भाटी व ओपी बेरवा को शपथ दिलाई। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये बाजपेयी ने लायंस क्लब की विरासत को याद किया व आने वाली टीम को आपसी सौहार्द व टीम भावना से सेवा कार्यों में चूरू क्लब को प्रांत में अग्रणी रहने की शुभकामनायें दी। मुख्य वक्ता केजरीवाल ने कहा कि आज के इस शपथ ग्रहण समारोह में जो शेखावाटी के सभी क्लबों की उपस्थिति दिखाई दे रही है वह लायंस क्लब चूरू का शेखावाटी के क्लबों में महत्व व उपयोगिता को दर्शाता है। इसके साथ ही उन्होंने आज के दौर में बच्चियों के साथ हो रहे अत्याचार में लायन्स को लोगों के बीच जाकर जागरूक करने पर बल दिया। शपथ ग्रहण अधिकारी लायन नितिन मांगलिक ने लायंस क्लब चूरू की कार्यकारिणी को अधिकारिक रूप से पदस्थापित करवाया व सभी को अपने पदों के दायित्व का बोध कराया। इस अवसर पर उन्हें पूर्ण निष्ठा व समर्पण से अपने पदों के साथ न्याय करने की बात कही। उन्होंने लीडरशीप की गहराईयों से सभी लायन लीडर्स को अवगत कराया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये नव नियुक्त क्लब अध्यक्ष लायन चन्द्र प्रकाश खत्री ने सर्वप्रथम लायंस क्लब चूरू के प्रत्येक सदस्य का आभार व्यक्त करते हुये कहा कि जिस विष्वास से मुझे लायंस क्लब के अध्यक्ष पद का दायित्व दिया है, वो अपने अर्न्तमन से इस दायित्व का पूरी श्रद्धा, निष्ठा व विष्वास के साथ निर्वहन करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने अपने भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुये कहा कि आने वाले दिनों मेडिकल कैंप, आई कैंप, जल मंदिर का निर्माण व चुरू में लायंस भवन का निर्माण कराना इत्यादि कार्यों को प्राथमिकता से लिया जायेगा। कार्यक्रम संयोजक लायन संजीव वर्मा ने ग्वालियर, झुंझुनू, फतेहपुर, रतनगढ़ से आये विभिन्न क्लबों के सदस्यों व उनके परिवार का आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन राजीव शर्मा ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लायन्स क्लब के सदस्य व परिजन उपस्थित थे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Rajasthan Milk Rates : राजस्थान में दूध बेचकर भी घाटे में गोपालक, 42 रुपए लीटर में नहीं निकल रही लागत, बढ़ाने लगे दाम की मांग