Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

राजीव गांधी खेलों का शुभारंभ, खेल मैदान को लेकर नारेबाजी

राजीव गांधी खेलों का शुभारंभ, खेल मैदान को लेकर नारेबाजी


सुजानगढ़ (नि.सं.)। राजीव गांधी शहरी ओलम्पिक खेल प्रतियोगिता का शुभारम्भ एन.के लोहिया स्टेडियम में नगरपरिषद सभापति निलोफर गौरी ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अतिरिक्त जिला कलक्टर भागीरथ साख, तहसीलदार प्रवीण सैनी, उपसभापति अमित मारोठिया, आयुक्त दिलीप शर्मा मौजूद थे। प्रतियोगिता प्रभारी रामलाल गुलेरिया ने बताया कि प्रतियोगिता को लेकर शहर को 5 कलस्टर में बांटा गया है। प्रत्येक कलस्टर में 12 वार्ड हैं। प्रतियोगिता को लेकर 5518 खिलाडियों का रजिस्ट्रेशन हुआ है। जिसमें 2492 खिलाड़ी शामिल हुए है। गुलेरिया ने बताया कि प्रतियोगिता के पहले दिन शुरूआती कबड्डी का शुरूआती मैच हुआ है। इसके अलावा प्रतियोगिता में कबड्डी, बास्केटबॉल, टेनिसबाल, फुटबाल, बॉलीवाल के मुकाबले भी होंगे। इस अवसर पर ओमप्रकाश देवठिया, शहर कांग्रेस अध्यक्ष रामवतार मंगलहारा, पार्षद इकबाल खान, अमजद खान, प्रदेश सियोता, कैलाश चिनिया मौजूद रहे। संचालन उपसभापति अमित मारोठिया ने किया।
प्रतियोगिता से पहले जमकर हुई नारेबाजी - शहर के एन.के लोहिया स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता के शुभारम्भ से पहले वहां मौजूद खेलप्रेमियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की। राजा खान के नेतृत्व में हुये विरोध प्रदर्शन में युवाओं ने आधे घण्टे तक खेल मैदान बनाने की मांग को लेकर नारेबाजी की। जिसके बाद आयुक्त दिलीप शर्मा, तहसीलदार प्रवीण सैनी ने युवाओं से समझाइश का प्रयास किया। जिस पर राजा खान ने कहा कि वे दो साल से खेल मैदान के लिए आंदोलनरत है। लेकिन उनकी सुनवाई नहीं होने से खैल मैदान नहीं बन रहा है। जिस पर आयुक्त दिलीप शर्मा ने कहा कि सोमवार को मिलकर युवाओं की इस मांग पर चर्चा करेंगे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Rajasthan Milk Rates : राजस्थान में दूध बेचकर भी घाटे में गोपालक, 42 रुपए लीटर में नहीं निकल रही लागत, बढ़ाने लगे दाम की मांग